दुधमुंहे बच्चे को पापा ने कराई सर्फिंग, लहरों के बीच दिखी डॉल्फिन!

बच्चों के लिए उनके माता-पिता से ज्यादा विश्वसनीय कोई दूसरा गार्डियन हो ही नहीं सकता. तभी तो आंखें बंद करके भी बच्चे अपने माता-पिता की गोद में सुरक्षित रहते हैं. आपने मां को बच्चों की सुरक्षा के लिए छोटी से छोटी बात पर ध्यान देते हुए देखा होगा लेकिन पिता के हाथों में ये ज़िम्मेदारी आती है, तो नज़ारा अपने आप ही एडवेंचरस हो जाता है.
वायरल हो रहे वीडियो में आप पिता को हाथ में छोटा सा बच्चा लेकर सर्फिंग करते हुए देख सकते हैं. वीडियो में सबसे दिलचस्प तो बच्चे का रिएक्शन लग रहा है. इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है और उन्हें ये बेहद मज़ेदार लगा है. मां अपने काम में कितनी भी परफेक्ट हों, पापा का स्टाइल तो पापा का ही होता है.
पापा ने कराई बच्चे के सर्फिंग
वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स अपने हाथ में छोटा सा बच्चा लिया हुआ है. बच्चे की उम्र कोई 6-7 महीने होगी और उसे पिता अपने साथ सर्फिंग बोर्ड पर लेकर खड़े हैं. बेबी ने लाइफ जैकेट पहनी हुई है और वो पापा की गोद में सर्फिंग के मज़े ले रहा है. उसके आस-पास आती जाती लहरें दिख रही हैं और बीच में एक डॉल्फिन भी दिख जाती है. ये नज़ारा देखकर बेबी बिल्कुल डरता नहीं है बल्कि वो इसे भी एंजॉय कर रहा होता है.





