राजधानी दिल्ली में चरणजीत सिंह अटवाल ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की..

शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में चरणजीत सिंह अटवाल ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आज सुबह-सुबह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजदूगी में चरणजीत सिंह अटवाल ने बीजेपी का दामन थाम लिया।

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में चरणजीत सिंह अटवाल ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आज सुबह-सुबह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजदूगी में चरणजीत सिंह अटवाल ने बीजेपी का दामन थाम लिया।

पंजाब के पूर्व स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।

जालंधर में होने वाले चुनावों से पहले पंजाब में राजनीतिक फेरबदल देखने को मिल रहा है। अब शिरोमणि अकाली दल से अलग हुए चरणजीत सिंह बीजेपी में शामिल हो गए।

कभी प्रकाश सिंह बादल के खास थे अटवाल

चरणजीत सिंह अटवाल का जन्म 15 मार्च 1937 को हुआ था। वह 2004 से 2009 तक भारत की 14वीं लोकसभा के उपाध्यक्ष थे। उन्होंने 14 वीं लोकसभा में पंजाब के फिल्लौर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के सदस्य थे। वह दो बार पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे।

चरणजीत सिंह अटवाल शिरोमणि अकाली दल के कद्दावर नेताओं में से एक थे। उन्हें दिवंगत नेता और कभी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के करीबी माना जाता था। अकाली दल से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा था कि मैंने अकाली दल को लिखा है कि मैंने आज प्राथमिक सदस्यता और अन्य जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया है। मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मुझे लगता है कि मेरे बेटे इंदर इकबाल सिंह और जसजीत सिंह और मेरे भतीजे सुखजिंदरजीत सिंह अकाली दल छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।

बेटे इंदर इकबाल सिंह है बीजेपी के प्रत्याशी

गौरतलब है कि चरणजीत के बेटे इंदर इकबाल सिंह अटवाल रविवार को ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। रविवार को राजधानी में पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में उन्हें औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल किया गया था। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने अकाली दल छोड़ने वाले इंदर इकबाल सिंह अटवाल को पंजाब में जालंधर सीट के लिए लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। वह फिलहाल बीजेपी के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

Back to top button