पहाड़ पर टहल रहे शख्स को नजर आई पत्थर से बनी झोपड़ी, अंदर थी गहरी सुरंग

आजकल पहाड़ों या सुनसान इलाकों में हाइकिंग करने का चलन शुरू हो गया है. लोग अकेले या दोस्तों के साथ इन जगहों पर टहलने निकलते हैं और वहां पर बनी चीजों को एक्सप्लोर करते हैं. हाल ही में एक शख्स भी पहाड़ों पर टहलने निकला, पर अचानक उसे एक पत्थर से बनी झोपड़ी नजर आ गई. उसने जब झोपड़ी के अंदर देखा तो वहां पर गहरी सुरंग (Man found deep tunnel on mountain video) नजर आई. हिम्मत कर के वो सुरंग से नीचे उतरा तो वहां का नजारा देखकर उसे ऐसा लगा जैसे वो दूसरी दुनिया में पहुंच गया है! अब उस आदमी ने इस पूरे अनुभव से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.

इंस्टाग्राम यूजर जॉशुआ मैकार्टनी एक हाइकर हैं जो पहाड़ों पर टहलने जाते हैं और अपने 5 लाख फॉलोअर्स के लिए वीडियोज भी पोस्ट करते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो एक पहाड़ पर टहने गए थे, जहां उन्हें पत्थर की बनी एक झोपड़ी नजर आती है. घर नुमा इस झोपड़ी में जब वो अंदर घुसते हैं तो उन्हें गहरी सुरंग दिखाई देती है, जिसमें लोहे की सीढ़ियां भी लगी हुई हैं. जैसे ही वो सीढ़ियों से नीचे उतरते हैं, वैसे ही उन्हें एक और सुरंग, दोबारा नीचे जाती नजर आती है.

जमीन के नीचे मिले चैम्बर
उससे नीचे जाकर उन्हें अलग ही दुनिया दिखाई देती है. वहां पर नहाने के लिए बाथरूम बने थे, खाली जगहें थीं, जो शायद किसी चीज की टेस्टिंग के लिए थीं. वहां पर कई कमरे भी बने हुए थे. शायद उस जगह को दुनिया से छुपाकर रखा गया था. अंदर भूलभुलैया जैसे रास्ते थे, इस वजह से शख्स को डर भी लग रहा था. शख्स ने लोगों से पूछा कि आखिर ये क्या हो सकता है?

Back to top button