जंगल में घूमने गया था शख्स, हाथ लगा ऐसा खजाना!

खजाने की तलाश में कई लोग इधर से उधर भटकते हैं. कोई जंगलों में जाता है तो कोई खेतों में खजाने की तलाश करता है. इससे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इनमें से कोई नाले के अंदर से सोना-चांदी ढूंढ निकालता है तो कोई जमीन के अंदर से खजाना हासिल करता है. एक ऐसा ही वीडियो हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया.
वीडियो को @inst_trending_official_face नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसमें लिखा गया है कि जंगल में सोना मिल गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पहाड़ों के बीच में मेटल डिटेक्टर से कुछ तलाश रहा है. अचानक उससे आवाज आने लगती है. ऐसे में वो शख्स पत्थरों के बीच हाथ डालकर मिट्टी की आकृति को बाहर निकालता है. दोबारा उसकी जांच मेटल डिटेक्टर से करता है. इसके बाद वो उसे धीरे-धीरे तोड़ना शुरू करता है.
मिट्टी की आकृति जैसे ही टूटती है, वैसे ही अंदर से सोने के गहने नजर आने लगते हैं. वीडियो में नजर आ रहा शख्स इन जेवरातों को अपने पास रख लेता है. लेकिन इंस्टाग्राम पर यूजर्स ने पूरे मामले की पोल खोल दी. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि वीडियो देखकर साफ पता चलता है कि मिट्टी की आकृति खुद बनाई होगी और उसमें गहने खुद रखे होंगे. एक अन्य यूजर ने लिखा है कि व्लॉग बनाने के लिए ऐसी हरकतें कर रहे हो?
ज्यादातर लोगों ने इस वीडियो में मिले खजाने को फर्जी बताया. लेकिन कुछ लोग इसे सच मान रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि सोने के आभूषणों को चोरों से बचाने की उम्मीद में किसी ने चतुराई से इसे चट्टान की तरह दिखने के लिए सीमेंट में छिपा दिया! संभवतः निधन हो गया या लंबे समय से भुला दिया गया. हालांकि, न्यूज 18 हिन्दी इस वीडियो के सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है.
.





