पैराशूट से उड़ रहा था आदमी, नीचे था मिस्र का पिरामिड, जब चोटी पर पड़ी नजर

मिस्र के पिरामिड की जब बात होती है तो उसकी खूबसूरती से ज्यादा इस बात के चर्चे होते हैं कि उसे बनाया कैसे गया होगा, उतनी ऊंचाई तक पत्थर कैसे ले जाए गए होंगे और वो कितना पुराना होगा. मगर इन दिनों सोशल मीडिया पर मिस्र के पिरामिड को लेकर एक और चीज के चर्चे हैं, एक कुत्ते के! दरअसल, एक कंटेंट क्रिएटर ने हाल ही में एक वीडियो (Dog on pyramid viral video) पोस्ट किया, जिसमें एक कुत्ता मिस्र के पिरामिड की चोटी पर टहलता नजर आ रहा है. हैरानी इस बात की है कि वो उतनी ऊपर कैसे पहुंच गया!

मार्शल मोशर एक एडवेंचर एथलीट हैं. हाल ही में मिस्र के गीजा में पैराग्लाइडिंग कर रहे थे. यहां पैराग्लाइडिंग करने का अनुभव बेहद खास होता है क्योंकि लोगों के कदमों के नीचे पिरामिड्स (Man paragliding spot dog on pyramid) नजर आते हैं. मार्शल के साथ भी ऐसा ही हुआ. वो पैराग्लाइडिंग कर रहे थे, कदमों के नीचे पिरामिड थे. मगर एक पिरामिड के सबसे ऊपर उन्हें एक कुत्ता टहलते हुए नजर आया, जिसे देखकर वो बहुत हैरान हुए.

पिरामिड पर चढ़ा दिखा कुत्ता
उड़ते-उड़ते उन्होंने उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जो वायरल हो गया. वीडियो को 2 करोड़ व्यूज मिले और अधिकतर लोगों ने यही सवाल किया कि आखिर कुत्ता वहां पहुंचा कैसे और उसकी जान बच पाएगी या नहीं. कई लोगों ने तो ये तक कहा कि उस कुत्ते को बचाने के लिए किसी को जाना चाहिए.

वीडियो हो रहा है वायरल
इसके बाद मार्शल ने एक दूसरा वीडियो पोस्ट किया जिसे 11 लाख व्यूज मिले. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि वो कुत्ता पिरामिड से नीचे उतर आया है. वीडियो में वो नीचे उतरता हुआ नजर आ रहा है. उन्होंने बताया कि वो आवारा कुत्ता है जो उसी इलाके में रहता है और अक्सर पिरामिड पर चढ़ जाता है. लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कुत्ता वहां रहकर इलाके की रक्षा करता होगा. जबकि एक ने कहा कि पिरामिड के पास काफी स्ट्रे डॉग्स रहते हैं.

Back to top button