शख्स ने रेत में बना डाली भगवान गणेश की प्रतिमा, देखकर आप भी जाएगे हैरान

आज गणेश चतुर्थी का पावन पर्व देशभर में जोश के साथ मनाया गया जो कि अगले दस दिन तक चलता रहने वाला हैं। देशभर में आस्था के अद्भुद नज़ारे देखने को मिले हैं। इस बीच आज इस कड़ी में हम आपके लिए एक शख्स की अनोखा कला का प्रदर्शन लेकर आए हैं जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पद्मश्री पुरस्कार विजेता और भारत के सबसे बड़े सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रेत के लड्डू से भगवान गणेश की सुंदर प्रतिमा बना डाली। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

https://twitter.com/sudarsansand/status/1564793953311830016?

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा में स्थित पुरी समुद्र तट पर रेत से भगवान गणेश की प्रतिमा बनाई है। उन्होंने इस प्रतिमा को बनाने के लिए रेत के बने 3,425 लड्डू और कुछ फूलों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने भगवान गणेश की मूर्ति हरे रंग की बनाई है जिसमें एक खास संदेश छिपा हुआ है। सुदर्शन पटनायक ने भगवान गणेश की मूर्ति के साथ ही रेत से हाथी भी बनाए हैं। उनके द्वारा हैप्पी गणेश पूजा के साथ बनाई गई भगवान गणेश की मूर्ति छह फीट ऊंची है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में दो हाथियों को पर्यावरण की रक्षा लिए प्रार्थना करते हुए दिखाया है।

विश्व चैंपियन सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक को पद्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गाय है। वह हमेशा अपनी कला के जरिए जागरूकता फैलाते हैं। पटनायक ने 60 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रेत कला उत्सवों और चैंपियनशिप में हिस्सा लिया है और कई पुरस्कार जीते हैं। सुदर्शन पटनायक हर छोटे बड़े मौके पर रेत से आर्ट बनाते हैं और सोशल मीडिया शेयर करते हैं। लोग उनकी कला की खूब सराहना करते हैं। उड़ीसा के रहने वाले सुदर्शन पटनायक अपनी आर्ट के लिए पूरी दुनिया में जाते हैं।

Back to top button