हरियाणा के मौसम को लेकर अहम खबर, गरज-चमक के साथ बारिश…

चंडीगढ़ : हरियाणा में आज भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने इसको देखते हुए सूबे के 22 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ ही मौसम विभाग ने हवाएं चलने की भी संभावना जताई है। कुछ जिलों में तड़के कोहरा छाने की जरूर संभावना बनी हुई है।
4 दिनों में खूब बरसे बदरा
हरियाणा में 1 फरवरी से अब तक खूब बारिश हुई। आंकड़ों को यदि हम देखें तो अब तक 11.3 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 1 मिमी ज्यादा बारिश है। यानी करीब 10 गुना ज्यादा बारिश अब तक हो चुकी है। रविवार को प्रदेश में औसतन 3.4 एमएम बारिश हुई।
वहीं मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले 14 साल में जनवरी के दिन सबसे ठंडे रहे। जबकि, 8 साल में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। 2016 के बाद ऐसी स्थिति आई है, जब जनवरी में इतनी कम बारिश हुई है। दिसंबर 2023 में भी 2.8 मिमी बारिश हुई थी, तब 54 फीसदी की कमी आंकी गई थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 1 फरवरी को बारिश हो सकती है।





