विभूतिखंड में प्रेम प्रसंग का चलते युवक-युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या….

विभूति खंड में रेलवे लाइन पर शनिवार देर रात एक युवक युवती का क्षत-विक्षत शव मिला। शाम के पास मिले मोबाइल फोन के जरिए पुलिस ने दोनों की शिनाख्त की। छानबीन में पता चला कि दोनों बहराइच के ग्राम उदल पुरवा विशेश्वरगंज के रहने वाले हैं। पुलिस ने युवक युवती के घरवालों को घटना की जानकारी दी।

एसीपी विभूति खंड अनूप कुमार सिंह के मुताबिक चौकी शिनाख्त संतोष और नंदिनी के रूप में हुई है। युवक-युवती में काफी समय से प्रेम प्रसंग था, लेकिन दोनों की शादी नहीं हो पाई थी। परिवारजन के दबाव में संतोष ने विवाह कर लिया था, जिसकी चार माह की बेटी है। वहीं नंदिनी की शादी तय हो चुकी थी। मई माह में विवाह होना था। इससे पहले दोनों में मिलना जुलना जारी था। शुक्रवार को नंदिनी परिवारजन को जानकारी दिए बिना घर से निकल गई थी। परेशान घरवाले नंदिनी की तलाश कर रहे थे। वहीं, संतोष भी बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गया था। दोनों एक जगह मिले फिर वहां से लखनऊ गए थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दोनों कहीं रुके थे। इसके बाद शनिवार देर रात दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बहराइच से दोनों के घरवाले लखनऊ आ गए हैं। लिखापढ़ी की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।





