शेर से भी ज्यादा ताकतवर है ये कुत्ता, काट ले तो बन जाएगा हड्डियों का पाउडर!

आजकल बहुत से लोग ऐसे हैं, जिन्हें घर में डॉग्स को पालने का खासा शौक है. तरह-तरह की नस्ल के डॉग्स आपको लोगों के घर में मिल जाएंगे, जो अपनी पसंद और ज़रूरत के हिसाब से वे रखते हैं. जिन्हें घर की रखवाली के लिए कुत्ते चाहिए, वे ज़रा खतरनाक नस्ल ही चुनते हैं लेकिन जो सिर्फ कंपनी के लिए इन्हें रखते हैं, वो सॉफ्ट नस्लों को पसंद करते हैं. आज हम इन सबसे अलग ऐसे कुत्ते के बारे में बताएंगे, जो साक्षात यमराज का ही अवतार है.
कुत्ते की ये नस्ल ऐसी खतरनाक है कि अगर काट ले तो इंसान की मजबूत हड्डियों को भी चूर-चूर कर देता है. अपनी कद-काठी के मशहूर ये डॉग्स खूंखारपने में पिटबुल के भी बाप होते हैं. आप इसके खतरनाक होने का अंदाज़ा इस बात से ही लगा सकते हैं कि कुछ देशों में सरकारें कुत्तों की नस्ल को बैन कर चुकी हैं. हालांकि खतरों से खेलने का शौक रखने वाले लोग आज भी इसे पालने के लिए परेशान हैं.
शेर से भी ज्यादा ताकतवर है कुत्ता
आमतौर पर पिटबुल की तरह ही दिखने वाले अमेरिकन बुली डॉग्स को लेकर लोग कनफ्यूज़ हो जाते हैं. हालांकि ये कुत्ता क्रॉस ब्रीडिंग का नतीजा है. कहा जाता है कम से कम 5 अलग-अलग नस्ल के कुत्तों की क्रॉस ब्रीडिंग के बाद इन कुत्तों की उत्पत्ति हुई. ये मूल रूप से एक शिकारी कुत्ता है और इनकी सीखने की क्षमता बहुत ज्यादा है. अगर इन्हें सही ट्रेनिंग न मिले, तो ये शेर जितने ही खतरनाक होते हैं. इनके काटने से त्वचा और मांस फट सकता है और हड्डियों को ये चूरा बना सकते हैं. इनके हमले का शिकार होने के बाद आदमी पहले की तरह ठीक नहीं हो सकता है.
बेहद खतरनाक है ये नस्ल
इस ब्रीड के कुत्तों का गुस्सा बहुत खतरनाक होता है. कई बार ये अपने मालिक या फिर केयरटेकर की ही जान के दुश्मन बन बैठते हैं. अमेरिकन बुली डॉग्स 4 तरह के होते हैं – स्टैंडर्ड, पॉकेट, एक्सएल और क्लासिक. इसमें सबसे ज्यादा खतरनाक एक्सएल साइज़ के कुत्ते होते हैं, जो 19 से 23 इंच के होते हैं. क्लासिक डॉग्स का भी साइज़ इतना ही होता है. सबसे छोटे पॉकेट साइज़ के बुली डॉग्स होते हैं, जो सिर्फ 13 से 16 इंच के होते हैं.





