बिहार के इन ज़िलों वायु प्रदूषण का स्तर सबसे खतरनाक, AQI 400 के पार…

बिहार में बुधवार की सुबह 11 बजे वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक रहा। सूबे के सभी जिलों में एयर क्वालिटी की स्थिति बदतर हो रही है। धुंध और कोहरे की शुरुआत के साथ वायु गुणवत्ता घट रही है। सूबे की राजधानी पटना में 2 मॉनिटरिंग केंद्रों पर AQI 400 के पार दर्ज की गयी है। 4 अन्य जिलों  सिवान, बेगूसराय, बक्सर और छपरा में वायु प्रदूषण की स्थिति खतरनाक बनी हुई है। बुधवार की सुबह 11 बजे दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार सिवान की हवा बिहार में सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। 

मंगुरहा में हवा कि स्थिति ठीक है। यहां AQI 68 दर्ज किया गया है। सूबे के ज्यादातर शहरी केंद्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक की  स्थिति बहुत खराब जोन में है। 

शहरस्थानAQIहवा कैसी है
अररियाखरहिया बस्तीडाटा नहीं है 
आराडीएम ऑफिस360बहुत खराब है
औरंगाबादगुरुदेव नगर312बहुत खराब है
बेगूसरायआनंदपुर434खतरनाक है
बेतियाकमलनाथ नगर368बहुत खराब है
भागलपुरकचहरी चौक284बहुत खराब है
 मायागंज292बहुत खराब है
बिहारशरीफडीएम कॉलोनीडाटा नहीं है     
बक्सरसेंट्रल जेल430खतरनाक है
छपरादर्शन नगर419         खतरनाक है
दरभंगाटाउन हॉल361बहुत खराब है
गयाकलेक्टर ऑफिस344बहुत खराब है
 करीमगंज359बहुत खराब है
 राज्य वन प्रशिक्षण संस्थानडाटा नहीं है                          
हाजीपुरओद्योगिक क्षेत्र302बहुत खराब है
कटिहारमिर्चाईबाड़ी319बहुत खराब है
किशनगंजएसडीओ ऑफिस171अच्छी नहीं है
मंगुराहावन विभाग गेस्ट हाउस68 
मोतिहारीगंडक कॉलोनी381बहुत खराब है
मुंगेरटाउन हॉल312बहुत खराब है
मुजफ्फरपुरबुद्दा कॉलोनी372बहुत खराब है
 दाउदपुर कोठी275  खराब है
 डीएम ऑफिसडाटा नहीं है 
पटनादानापुर डीआरएम ऑफिस370बहुत खराब है
 शिकारपुर हाई स्कूलडाटा नहीं है  
 तारामंडल402खतरनाक है
 मुरादपुर376बहुत खराब है
 राजबंशी नगर375बहुत खराब है
 समनपुरा424खतरनाक है
पूर्णियामरियम नगर277खराब है
राजगीरडांगी टोला332बहुत खराब है
सहरसापुलिस लाइन352बहुत खराब है
समस्तीपुरडीएम ऑफिस332बहुत खराब है
सासारामदादा पीर311बहुत खराब है
सिवानचित्रगुप्त नगर461खतरनाक है

वायु गुणवत्ता सूचकांक को कई वर्गों में बांटा गया है। वर्ग के अनुसार AQI के प्रभाव को भी निर्धारित किया जाता है। आपके जिले के AQI का क्या असर होगा लिस्ट में देखें-

AQI का रेंजहवा का हालस्वास्थ्य पर संभावित असर 
0-50अच्छी हैबहुत कम असर
51-100ठीक हैसंवेदनशील लोगों को सांस की हल्की दिक्कत
101-200अच्छी नहीं हैफेफड़ा, दिल और अस्थमा मरीजों को सांस में दिक्कत
201-300खराब हैलंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर किसी को भी सांस में दिक्कत
301-400बहुत खराब हैलंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर सांस की बीमारी का खतरा
401-500खतरनाक हैस्वस्थ आदमी पर भी असर, पहले से बीमार हैं तो ज्यादा खतरा  

Back to top button