‘पत्तागोभी और चने दाल की सब्जी’सिंपल पराठे के साथ बहुत ही टेस्टी लगेगा…

रोटी, पराठे के साथ सूखी सब्जी ज्यादा अच्थी लगती है, लेकिन अगर वही आलू की भुजिया, भिंडी की सब्जी खाकर थक चुके हैं, तो इस बार पत्तागोभी-चने दाल की ये सब्जी करें ट्राई।
विधि
एक गहरे बर्तन में चना दाल को पर्याप्त पानी में ३० मिनट भिगोइए और अच्छे से छान लीजिए।
- एक गहरे पतीले में पर्याप्त पानी उबाले, उसमे चना दाल डालिए और में ३ से ४ मिनट उबालिए। चना दाल को छान कर, उसमे से पानी निकाल कर उसे एक तरफ रख दीजिए।
- एक नॉन-स्टिक कढ़ाई में तेल गरम करिए और उसमे जीरा डालिए।
- जब जीरा चटखने लगे, उसमे हरी मिर्च डालिए और कुछ सेकंड्स भूनिए।
- उसमे पत्तागोभी, चना दाल, हल्दी और नमक डालिए और मध्यम आंच पर २ से ३ मिनट भूनिए।
- उसमे नारियल, धनिया और २ टेबल-स्पून पानी डालिए, अच्छे से मिलाइए और मध्यम आंच पर २ से ३ मिनट, बिच-बिच में हिलाते हुए पकाइए।
- तुरंत परोसिए।





