ग्वालियर में किया गया मध्य प्रदेश के सबसे बड़े गोवर्धन पर्वत का निर्माण, विधि विधान से हुई पूजा

मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा गोवर्धन पर्वत का निर्माण ग्वालियर जिले में किया गया इस गोवर्धन पर्वत का निर्माण 108 टन गायों के गोबर से किया गया, जिले में लालटिपारा गौशाला में गोवर्धन पर्वत का विधि विधान से पूजन किया गया इसके साथ ही और भोग प्रसादी का आनंद भी श्रद्धालुओं ने लिया,
इसी के साथ गौशाला के महंत ने भगवान श्री कृष्णा की पूजा अर्चना के बाद लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव विधानसभा चुनावों के लिए एक अनोखा संदेश दिया, मंहत ने कहा कि लोग पूजा अर्चना के साथ अपने अहंकार को भी यहां पर समर्पित करके जाएं साथ ही गौ रक्षा के साथ प्रकृति संरक्षण का संकल्प लें जिस प्रकार से गौदान का महत्व है इसी प्रकार से मतदान का भी महत्व है राष्ट्र को विकास के पद पर ले जाने वाले व्यक्ति को अपना वोट दें राष्ट्र की रक्षा और विकास में सहयोगी बनें।
आपको बता दें कि यह लाल टिपारा गौशाला ग्वालियर के मुरार में है और यहां पर दीपावली के अगले दिन गोवर्धन की पूजा की जाती है। लाल टिपारा गौशाला में गाय के 108 टन गोबर से एक मंजिल ऊंचे भगवान गोवर्धन बनाए गए थे। यहां पर साधु संत और नगर निगम के अधिकारियों और आसपास के 25 से 30 गांव के लोग पहुंचे और गोवर्धन पूजन किया।





