महिला ने खोला बाथरूम का दरवाजा, अंदर दिखी भयानक चीज

सोशल मीडिया पर लोग ना केवल अपनी कहानी शेयह करते हैं, बल्कि कई बार लोगों से सलाह या मदद भी मांगते हैं. एक ऐसे ही रोचक मामले में एक महिला ने अजीब सी घटना का जिक्र किया. ऑस्ट्रेलिया की इस महिला ने एक दिन जब अपने बाथरूम का दरवाजा खोला तो वह अंदर का नजारा देख कर बुरी तरह से चौंक गई. इसके बाद इसका वीडियो बना कर और घबरा कर सोशल मीडिया पर मदद मांगी की पोस्ट पर यूजर्स ने भी उसकी ही तरह प्रतिक्रियाएं दीं.
ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड के कैरीना ने एक दिन जैसे ही बाथरूम का दरवाजा खोला तो वहां दर्जन भर कीड़े देख कर बहुत बुरी तरह से घबरा गई थी और समझ में नहीं आया है कि ये किस तरह के कीड़े हैं और कहां से आ गए. कैरीना ने इसकी कई तस्वीरें क्लीनिंग एंड ऑर्गनाइजिंग इन्सपीरेशन ऑस्ट्रिलिया ग्रुप पर शेयर किए.
तस्वीरें शेयह करते हुए कैरीना ने लोगों से पूछा कि आप इससे कैसे निपटेंगे. लैडबाइबिल के मुताबिक शुरुआत में ग्रुप के सदस्य भी तस्वीरें देखकर परेशान हो गए थे, जिनमें लंबे सफेद रंग की धागेनुमा आकृतियां दिखाई दे रही थीं. एक यूजर ने कहा की ये कीड़े ही लग रहे हैं, वहीं एक अन्य यूजर ने भी सवाल किया कि, “क्या कोई ऐसा ही भी है जिसे ये कीड़ ना लगे हों?”
कई यूजर्स ने बाथरूम की सफाई पर ज्यादा कमेंट किए. तो वहीं किसी ने कहा कि ऐसा उन्होंने बाथरूम में पहले कहीं नहीं देखा. सौभाग्य से कैरीना ने देखा कि ये अजीब से धागे कीड़े नहीं थे. वास्तव में ये बाथरूम की मैट से निकलने रेशे थे, जो बाथरूम कीटाइल वाले फ्लोर पर गिरकर चिपक गए थे.
इतना ही नहीं कैरीना ने सच्चाई जानकर राहत की सांस ली और जब उसने इसे फेसबुक पर जानकारी अपडेट कर अपने अनुभव की सच्चाई का खुलासा किया तो लोगों तब भी कई प्रतिक्रियाएं दीं और उन्हें कई तरह के सुझाव दे डाले कि फर्श को कैसे साफ रखा जाए. इसमें उन्होंने पेंट स्कैपर्स से लेकर एलिटोन आदि का उपयोग शामिल था. जबकि कई ने यह भी बताया कि किसी तरह की चीजों का उपयोग करने से टाइल्स को नुकसान नहीं हो सकता है.





