मधुमक्खी के बच्चे उबालकर खा गई महिला, कूद-कूदकर बता रही थी टेस्ट!

एक वक्त था, जब हम दुनिया के एक कोने में बैठकर ये नहीं जान पाते थे कि दुनिया के दूसरे कोने में क्या चल रहा है. हालांकि अब ज़माना इंटरनेट का है, ऐसे में दुनिया की उन चीज़ों के बारे में भी हमें पता होता है, जो हम पहले कभी नहीं जानते थे. मसलन खाने-पीने की आदतें, संस्कृति और पहनावा आदि. इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप खाने का एक अलग ही कल्चर देखेंगे.
सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जो फूड ब्लॉगर है. उसने इस बार वीडियो में जो चीज़ खाई है, उसे देखकर लोगों को उल्टी आ गई. इतना ही नहीं कई यूज़र्स ने कहा – शक्ल अच्छी है तो चीज़ें भी अच्छी खाया करो. दरअसल वो कोई ज़हरीला या भयानक जानवर नहीं बल्कि मधुमक्खी के छोटे-छोटे बच्चों को खा रही थी.
मधुमक्खी के बच्चे उबालकर खाए
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की आती है और वो लाओस की किसी लोकल मार्केट में खड़ी होती है. यहां वो एक महिला के पास बैठती है, जो ज़मीन पर ही अपनी दुकान सजाए हुए है. उसके सामने एक हनी कॉम्ब जैसी चीज़ रखी है, जिसे आप देखकर समझेंगे कि ये मधुमक्खी का छत्ता है, जिसमें शहद है. हालांकि वो महिला जब इसे काटकर, धोकर एक केले के पत्ते में लपेटती है और फिर आग से सेंककर उबाल देती है, जब आपको पता चलेगा कि ये शहद का छत्ता नहीं बल्कि मधुमक्खियों के छत्ते में पैदा हुआ छोटे-छोटे लार्वा हैं, जिन्हें बड़े होने से पहले ही उबालकर परोस दिया गया.





