इस्लामिक देश ईरान में अपराधियों की खैर नहीं, पढ़े पूरी खबर  

ईरान में ड्रग्स और रेप के आरोप में सात लोगों को फांसी की सजा दी गई है। बीते 12 दिनों में अपराधियों के लिए जल्लाद बन गए ईरान में 64 लोगों को फांसी दे दी गई है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख ने ईरान में बड़ी संख्या में दिए मृत्युदंड को लेकर सूचना जारी की है। ईरान मानवाधिकार (आईएचआर) एनजीओ ने कहा कि राजधानी तेहरान के पास कारज शहर में केजलहेसर जेल में ड्रग्स से संबंधित आरोपों में तीन लोगों को फांसी दे दी गई, और चार अन्य लोगों को राजाई शहर जेल में भी रेप के आरोप में फांसी दी गई थी।

2014 में किए गए थे गिरफ्तार

न्यायपालिका की मिजान ऑनलाइन वेबसाइट ने ड्रग्स रखने के आरोप में तीन फांसी की पुष्टि की। वेबसाइट में पुष्टि की गई है कि वे पंजाक नाम के गिरोह के सदस्य थे, जो सबसे बड़ा कोकीन डिस्ट्रिब्यूटर थे, जो ईरान में मुख्य ड्रग कार्टेल में से एक है। गिरोह के छह सदस्यों को 2014 में गिरफ्तार किया गया था। मिजान ने कहा, “गिरफ्तारी के समय, इस गिरोह के सदस्यों से एक किलोग्राम कोकीन, अफीम और मेथामफेटामाइन बरामद किया गया था।” 

12 दिनों में 64 को फांसी

वहीं रेप के आरोप में चार फांसी की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ईरान के मानवाधिकार समूह ने कहा कि हालिया फांसी के बाद ईरान में पिछले 12 दिनों में फांसी की संख्या को कम से कम 64 तक पहुंच गई है। ईरानी मानवाधिकार समूह के निदेशक महमूद अमीरी मोघद्दाम ने कहा, “सरकार की तरह से दी जाने वाली सजा में तेजी आ रही है। उनका लक्ष्य लोगों को डराना है और इसके पीड़ित समाज के सबसे कमजोर लोग हैं।” एक ट्वीट में, ईरान के सबसे प्रमुख सुन्नी मौलवी, मोलावी अब्दुलहामिद ने हाल में दी गई फांसी की सजा को मनमाना और बेहद चौंकाने वाला बताया। 74 साल के मौलवी ने कहा, “यह स्पष्ट है कि देश की कई मौजूदा कठिनाइयां और चुनौतियां अन्यायपूर्ण रक्तपात और लाचार लोगों की पीड़ा से उपजी हैं।” 

Back to top button