इंटर डिवीजन यूटी स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में जम्मू संभाग के खिलाड़ियों का दबदबा रहा..

मौलाना आजाद स्टेडियम और केके हक्कू एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में विभिन्न खेलों के मुकाबले रखे गए थे। जम्मू के अंडर 19 लड़कों व लड़कियों ने बैडमिंटन हाकी वालीबाल और टेबल टेनिस के खिताब जीते हैं।

युवा, सेवा एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित अंतर डिवीजन यूटी स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में जम्मू संभाग के खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। जम्मू डिवीजन ने कश्मीर डिवीजन को मात देकर अंतर डिवीजन यूटी स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर अंडर 19 लड़कों एवं लड़कियों ने बैडमिंटन, हाकी, वालीबाल और टेबल टेनिस के खिताब जीते हैं।

अलग-अलग खेलों में मारी बाजी

जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम और केके हक्कू एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में विभिन्न खेलों के मुकाबले हुए। लड़कों के बैडमिंटन फाइनल में जम्मू डिवीजन ने कश्मीर डिवीजन को 2-1 से मात देकर बाजी मारी। लड़कों के वर्ग के हॉकी के मुकाबले में जम्मू डिवीजन ने कश्मीर डिवीजन को 2-1 गोल से परास्त किया। वहीं, लड़कियों के वर्ग में जम्मू डिवीजन ने कश्मीर डिवीजन को एकतरफा मुकाबले में 5-0 गोल से पराजित किया। लड़कों के वॉलीबाल मुकाबले में जम्मू डिवीजन ने कश्मीर डिवीजन को 3-2 सेट से मात दी।

अंडर 19 जूडो में अमिश शर्मा ने हासिल किया पहला स्थान

अंडर 19 लड़कों के जूडो के 40 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में जम्मू के अमिश शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। 45 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में जम्मू के सुमित लाल पहले, 50 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में हितैष मेहरा ने पहला, 55 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में कश्मीर डिवीजन के महफूज शाह अव्वल रहे। 60 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में कश्मीर डिवीजन के मीर फैजान, 66 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में कश्मीर डिवीजन के आकिब रुमजा, 70 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में जम्मू डिवीजन के विश्वास जम्वाल और 90 किलोग्राम से ऊपर के भार वर्ग में जम्मू डिवीजन के तरुण सिंह पहले स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रहे।

तो वहीं, लड़कियों के जूडो के 36 किलोग्राम भार वग्र में जम्मू की सुखु देवी, 40 किलोग्राम भार वर्ग में जम्मू की सोनाली शर्मा, 44 किलोग्राम भार वर्ग में जम्मू की मानवी देवी, 48 किलोग्राम भार वर्ग में जम्मू की नेहा और 78 किलोग्राम से ऊपर के भार वर्ग में जम्मू की अंशिका शर्मा पहले स्थान पर रहीं।

Back to top button