विदेश पहुंचा इंडियन लड़का, ट्रेन की छत पर चढ़कर की यात्रा, एक हाथ छोड़कर बनाने लगा रील!

भारत के ग्रामीण इलाकों में आपने कभी-कभी लोगों को ट्रेन के ऊपर बैठकर सफर करते देखा होगा. हालांकि, ऐसा आमतौर पर मेमो या डेमू ट्रेनों में होता है, जो हर स्टेशन पर रुकती हैं और छोटी दूरी पर जाती हैं. आजकल एक्सप्रेस ट्रेनों में ये नजारा भारत में नहीं देखने को मिलता है. उसका कारण है कि प्रशासन मुस्तैद है और ऐसी हरकतें करने से लोगों को रोकता है. पर कुछ देश ऐसे हैं, जहां लोग धड़ल्ले से ट्रेन की छत पर बैठकर यात्रा कर लेते हैं. बांग्लादेश भी ऐसा ही एक देश है. इसी वजह से जब एक इंडियन लड़का बांग्लादेश (Indian man sit on top of train viral video) पहुंचा, तो उसने भी ट्रेन के ऊपर बैठकर यात्रा करने का सोचा. उसने ये खतरनाक काम को अंजाम देते हुए अपने इस अनुभव को कैमरे में भी कैद कर लिया. हमारी अपील है कि भूलकर भी ऐसी हरकत करने के बारे में न सोचें!

इंस्टाग्राम यूजर राहुल गुप्ता को 15 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. वो अक्सर ट्रेनों से जुड़े वीडियोज पोस्ट करते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे वो बांग्लादेश में हैं और वहां की ट्रेन के ऊपर चढ़कर यात्रा कर रहे हैं. वो बिना किसी रस्सी-हार्नेस बांधे ही ट्रेन की छत पर चढ़ गए हैं और इंजन के ठीक ऊपर लेटकर सफर कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने अपना वीडियो बनाया जिसे रील के तौर पर पोस्ट भी किया है.

ट्रेन की छत पर की यात्रा
वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन कितनी स्पीड में चल रही है. राहुल को अपनी जान का खतरा ही नहीं लग रहा है. वो बड़े आराम से ट्रेन की छत पर लेटे हैं. उसके बाद एक हाथ को दूर कर के अपना वीडियो बनाने लगते हैं. वो कहते हैं कि वो बांग्लादेश की एक ट्रेन के इंजन के ऊपर चढ़कर यात्रा कर रहे हैं. वो कहते हैं- “आप मत करना ऐसी कोशिश, क्योंकि मैं बहुत रिस्क लेकर ये वीडियो बना रहा हूं.”

Back to top button