पंजाब में सरकारी बसों की हड़ताल को लेकर अहम खबर, मानी गयी कर्मचारियों की मांग

पंजाब रोडवेज पनबस/ पीआरटीसी कांटेक्ट वर्कर्स यूनियन द्वारा अपनी मांगों को लेकर लगातार धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसके चलते कई बार डायरेक्टर्स और मंत्री से मीटिंग होने के बावजूद भी कोई हल न होने के बाद फिर से हड़ताल पर जाने का कर्मचारियों ने मन बना लिया था।
जिसमें 5% वेतन बढ़ोतरी को लेकर संघर्ष किया जा रहा था। उनके इस संघर्ष का संज्ञान लेते हुए तुरंत सरकार व डायरेक्टर बोर्ड ने उनकी मांग को पूरा करते हुए 1 अक्टूबर 2023 से 5% का वेतन आउटसोर्स और कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती हुए ड्राइवर, कंडक्टर व वर्कशॉप कर्मचारियों को देने का फैसला किया है।
लुधियाना डिपो प्रधान सतनाम सिंह ने बताया कि सरकार ने उनकी मांग को मान लिया है जिसके चलते कर्मचारियों ने हड़ताल को स्थगित कर दिया है।





