पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर!

उत्तर भारत में ठंड का डबल अटैक जनजीवन पर भारी पड़ने लगा है। पंजाब-हरियाणा में पढ़ रही भीषण ठंड ने जिंदगी की रफ्तार को धीमा कर दिया है, जिसमें लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं। अगले कुछ दिन ठंड और जोर पकड़ेगी, जिससे लोगों को होने वाली दिक्कतों में इजाफा होगा। इसी क्रम में पंजाब व हरियाणा में सीवियर (घातक) कोल्ड दे की चेतावनी जारी हुई है।

इसके मुताबिक न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है जबकि ताजा आकंडों में पंजाब का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक रिकार्ड हुआ है। वहीं अधिकतम तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट होना शीत लहर में डबल अटैक का कारण बन रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री जबकि अधिकतम 11.2 डिग्री रिकार्ड हुआ है, यह सामान्य से 7 डिग्री कम आंका गया है। इसी तरह से लुधियाना में 5.6 जबकि बठिंडा का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रिकार्ड हुआ है। लुधियाना में अधिकतम तापमान 9 डिग्री रिकार्ड होना भीषण ठंड के हालात को बयां कर रहा है। जालंधन में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के करीब जबकि अधिकतम तापमान 13 डिग्री रहा।

पंजाब हरियाणा में बिगड़ने लगी स्थिति
उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों के दौरान पड़ने वाले घने से बहुत घने कोहरे में बचाव करने की एडवाइजरी जारी की गई है। इसके मुताबिक पंजाब व हरियाणा में कई स्थानों पर स्थिति बिगड़ी रहेगी और कोहरे की वजह से वाहन रेंगने को मजबूर हो सकते हैं। इसी बीच ठंड के कारण तापमान में गिरावट होगी।वहीं, 23-24 जनवरी को अलग-अलग जगहों पर कोहरे का कहर आम जन-जीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। इसी क्रम में सीवियर कोल्ड डे की स्थिति में अलग-अलग स्थानों पर स्थितियां बिगड़ने के हालात बने हुए हैं। विभिन्न राज्यों में इस अवधि के दौरान अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है।

Back to top button