पंजाब: घर में चल रहा था देह व्यापार का अड्डा, पुलिस पहुंची तो भागने लगे जोड़े

लुधियाना। सुभाष नगर इलाके में पुलिस ने अचानक छापा मारा तो वहां कुछ जोड़े आपत्तिजनक अवस्था में मिले। पुलिस को देख उन्होंने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए लोगों में 6 पुरुष व 3 युवतियां शामिल हैं।पंजाब: घर में चल रहा था देह व्यापार का अड्डा, पुलिस पहुंची तो भागने लगे जोड़े

थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस के मुताबिक उसे सूचना मिली थी कि सुभाष नगर इलाके में परमजीत कौर देह व्यापार की अड्डा चला रही है। पुलिस ने वहां दबिश दी। इस दौरान वहां तीन युवतियों व छह पुरुष मौजूद थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक परमजीत कौर पिछले 2 सालों से देह व्यापार का अड्डा चला रही है। वह दूसरे जिलों से लड़कियों को यहां बुलाती थी और उनसे देह व्यापार करवाती थी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह यह अड्डा किसकी शह पर चला रही थी। घर से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है।

Back to top button