सोनमर्ग इलाके में आया भीषण हिमस्खलन, पढ़ें पूरी खबर ..

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग इलाके में भीषण हिमस्खलन आया है। बता दें कि एक निर्माण कंपनी की साइट पर एक हफ्ते से भी कम समय में तीन हिमस्खलन आ चुके है, जिसको देखते हुए अधिकारियों ने श्रमिकों को वहां से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया है।

बता दें कि हैदराबाद स्थित मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MEIL) कपंनी सोनमर्ग जिले के गांदरबल में जोजिला सुरंग का निर्माण कर रही है।

कंपनी के दो कर्मचारियों की मौत

बता दें कि 12 जनवरी को सोनमर्ग जिले के गांदरबल में कंपनी की साइट पर हुए हिमस्खलन में किश्तवाड़ निवासी दो मजदूरों की मौत हो गई थी। इससे पहले क्षेत्र में शनिवार को भी एक साथ दो हिमस्खलन आए थे, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई थी।

अधिकारियों ने कहा कि तीन हिमस्खलन के बाद अधिकारियों ने कंपनी के कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘एमईआईएल के सभी कर्मचारियों को सरबल से सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है और सभी सुरक्षित हैं।’ अधिकारियों ने कहा कि पुलिस, एसडीआरएफ, सेना और अन्य एजेंसियों के साथ जिला प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हिमस्खलन की वीडियो

सोशल मीडिया पर हिमस्खलन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि बर्फ के बड़े-बड़े बादल बैरक की ओर बढ़ रहे हैं। इसे देखकर डरे हुए लोग चिल्लाते हुए इमारत की ओर भाग रहे है। बता दें कि जम्मू कश्मीर में एक दिन पहले ही मध्यम से भारी बर्फबारी के बाद बांदीपोरा समेत 12 जिलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

Back to top button