लूट से पहले उतरी चोर की ‘इज्ज़त’, हाथ से छूटी बंदूक, फिर खुल गई पैंट!

आमतौर पर चोरी और डकैती की वारदातों में लुटेरे घर में घुसते हैं और जो भी उनके हाथ लगता है, उसे लेकर चलते बनते हैं. कोई भी ज्यादा वक्त उस जगह पर नहीं गुजारना चाहता है, जो उनके लिए खतरे से खाली नहीं है. फिर भी कुछ चोर अलग ही किस्म के होते हैं, जो तसल्ली से चोरी करते हैं, तो वहीं कुछ तो चोरी कर ही नहीं पाते.

आपने अब तक लुटेरों के तमाम वीडियो देखे होंगे, जो लोगों की आंखों में धूल झोंककर अपना काम कर जाते हैं. आज एक ऐसे चोर का वीडियो आपको दिखाएंगे तो चोरी छोड़िए अपनी इज्ज़त भी नहीं संभाल पाया. वीडियो काफी दिलचस्प है और इस चोर को देखकर आपको ये लुटेरा कम और कॉमेडियन ज्यादा लगेगा.

चोरी करने आया, उतर गई पैंट
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लुटेरा बड़े ही टशन में एक दुकान के अंदर घुसता है. वो बड़े से रौब से अपनी गन निकालकर काउंटर पर रखने की वाला होता है कि गन फिसलकर नीचे गिर जाती है. वो गन उठाने के लिए काउंटर पर चढ़ने लगता है, तो उसकी पैंट खुल जाती है. अपनी उतरती पैंट को संभालते हुए चोर गन को वहीं छोड़कर भाग जाता है. काउंटर पर मौजूद लड़की हैरान रह जाती है और हाथ में बंदूक लेकर उसे देखती रहती है.

लोग बोले – चोरी का पहला दिन होगा!
इस मज़ेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @itsme_urstruly नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन दिया गया है – नौकरी का पहला दिन. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूज़र ने लिखा – इंटर्न होगा बेचारा. वहीं एक अन्य यूज़र का कहना था – अमेरिकन होगा ये पक्का. अन्य यूज़र्स ने हंसने वाले इमोटिकॉन से रिएक्ट किया है.

Back to top button