छुट्टी मनाने पहुंचा था परिवार, सुनसान बंगले की दीवार बना था कुछ ऐसा…

ज़िंदगी में रोज़ाना की भागदौड़ से ऊबकर हम सभी कोशिश करते हैं कि कहीं न कहीं थोड़े दिनों के जाकर सुकून के पल गुज़ारें. अगर प्लान करके छुट्टियों पर जाया जाए, तो ये खूबसूरत एक्सपीरियंस होता है लेकिन कई बार किस्मत कुछ ऐसी होती है कि अच्छी से अच्छी ट्रिप का भी सत्यानाश हो जाता है. कुछ ऐसा ही एक महिला के साथ हुआ.

जिस तरह फिल्मों में कुछ अजीब घटनाएं दिखाई जाती हैं, वैसा ही एक परिवार के साथ हुआ. वे गए तो थे छुट्टियां मनाने के लिए लेकिन उन्हें उसी प्रॉपर्टी में ऐसी चीज़ दिखी, जिसके बाद वो अपना सामान पैक करके जाने की तैयारी में लग गए. ये घटना जैनी स्टीवसन नाम की महिला और उसके परिवार के साथ घटी है. सुनकर ये बिल्कुल किसी हॉरर फिल्म की कहानी लगती है लेकिन महिला का दावा है कि उसके साथ ऐसा हुआ है.

गए छुट्टियां मनाने, हो गया कांड
जेनी ने ट्विटर पर इस कहानी को शेयर किया है और बताया है कि वे दो साल पहले यूके से स्वीडन शिफ्ट हुई हैं. परिवार के साथ जब वो छुट्टियां मनाने के लिए एक ऐसी जगह पर ठहरीं, जो काफी समय से सुनसान थी. उन्होंने आराम से यहां रात गुजारने के लिए सोचा लेकिन इससे पहले ही उन्हें घर की दीवार पर कुछ ऐसा दिखा, जिसने उनकी नींद उड़ा दी. परिवार डिनर करने की तैयारी में था, तभी उनकी बेटी टहलती हुई दीवार के पास पहुंची और उसने बताया कि दीवार पर छोटे भाई की तस्वीर बनी है. महिला ये सुनकर वहां पहुंची और सामने का नज़ारा देख खौफ में आ गई.

दीवार पर थी ऐसी तस्वीर, डर गई मां
जेनी ने जब पेंटिंग देखी, तो ये हूबहू उसके सात साल के बेटे बार्नी की थी. फर्क इतना था कि तस्वीर में लड़की थी और बार्नी लड़का है. पूरा परिवार इसे देखकर डर गया क्योंकि वो पहले कभी वहां नहीं आए थे. रुकना छोड़कर वे अपना सामान बांधकर निकलने की तैयारी में आ गए. लोगों ने इस घटना पर कमेंट करते हुए कहा कि उन्हें तुरंत निकल जाना चाहिए. एक अन्य यूज़र ने लिखा कि ये बेटे के पुनर्जन्म जैसी कहानी लग रही है.

Back to top button