हिंदू धर्म से प्रभावित हैं निक जोनस, बताया कि अपनी बेटी को दोनों धर्मों की दे रहे शिक्षा…

प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकन सिंगर इंडियन कल्चर से काफी प्रभावित दिखते हैं। वह अपनी वाइफ के साथ मिलकर भारत के त्योहार भी मनाते हैं। एक रीसेंट इंटरव्यू में निक ने बताया कि प्रियंका से शादी के बाद उन्होंने हिंदू धर्म के बारे में काफी कुछ सीखा। उन्होंने यह भी बताया कि वह अपनी बेटी मालती मैरी जोनस जब बड़ी होगी तो उस पर दो धर्मों का प्रभाव होगा। 

ईश्वर से है गहरा रिश्ता
निक जोनस प्रियंका चोपड़ा से शादी के बाद पूरे भारत के जीजू बन चुके हैं। इंडिया आने के बाद उनको लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज दिखता है। वह भी यहां की संस्कृति से काफी प्रभावित दिखते हैं। अब आर्मचेयर एक्सपर्ट विद डैक्स शेपर्ड के पॉडकास्ट पर निक ने कहा, मेरा ईश्वर के साथ एक गहरा और अर्थपूर्ण रिश्ता था। लेकिन जैसा कि मैंने एक किताब में पढ़ा था, ईश्वर ने एक के बजाय कई आकार ले रखे हैं। एक भारतीय महिला से शादी करके जो कि एक हिंदू है, मैंने उस धर्म और मत के बारे में बहुत कुछ सीखा जो कि प्रेरणा देने वाला है।

इवेंट में निक को पैप्स ने बोला जीजू
हम एक ऐसा बच्चा बड़ा कर रहे हैं जिसमें बाइबल के सिद्धांत और हिंदू मत के एलिमेंट्स होंगे। निक जोनस रिलायंस इवेंट में आए थे तो पैप्स ने उन्हें जीजू कहकर बुलाया था। बीबीसी के चैट शो में उन्होंने इस बारे में बात की। यहां होस्ट ने उनसे इस बारे में बात की। उन्होंने इस बात को माना कि प्रियंका से शादी के बाद कई लोग उन्हें जीजू कहते हैं। निक ने खुद अंबानी के इवेंट का जिक्र किया। वह बोले, हम हाल ही में कल्चरल सेंटर के लिए मुंबई गए थे। अंबानी परिवार का बड़ा इवेंट था। रेड कार्पेट पर सारे फोटोग्राफर्स मुझे जीजू कह रहे थे। 

Back to top button