धामी सरकार का बुलडोजर अतिक्रमण के खिलाफ जमकर गरजा, पढ़े पूरी खबर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का बुलडोजर अतिक्रमण के खिलाफ जमकर गरजा। भारी विरोध के बीच अवैध धर्मस्थल को ध्वस्त  कर दिया गया। लोगों के विरोध के बावजूद भी प्रशासन-पुलिस की टीमें ने कार्रवाई को जारी रखा। साथ ही चेतावनी दी गई कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी। 

हरिद्वार के आर्यनगर क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से बने एक धर्मस्थल को भारी विरोध के बीच ध्वस्त कर दिया गया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंद्रह मिनट में जिला प्रशासन-पुलिस फोर्स ने धर्मस्थल का हटा दिया। एहतियात के तौर पर आसपास का बाजार बंद कराते हुए कनखल-आर्यनगर मार्ग पर यातायात डायवर्ट कर दिया गया।

करीब एक घंटे बाद धर्मस्थल को हटा देने के बाद यातायात व्यवस्था बहाल की गई। इधर, विरोध कर रहे लोगों की जिला प्रशासन-पुलिस महकमे की सख्ती के कारण एक न चली। एसएसपी अजय सिंह ने स्थानीय पुलिस को पूरी तरह से चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। 
आर्यनगर क्षेत्र में अवैध रूप से बने धर्मस्थल को हटाने की अंदरखाने पूरी तैयारी कर ली गई थी।

जिला प्रशासन का कहना था कि सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। शनिवार को दोपहर ढाई बजे करीब एकाएक पहुंचे प्रशासनिक-पुलिस के अमले ने आर्यनगर चौक और धर्मस्थल से चंद कदम की दूरी पर बैरिकेडिंग कर दी। आसपास का बाजार बंद कराया गया।

एसडीएम पूरण सिंह राणा, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती की अगुवाई में धर्मस्थल को जेसीबी से ध्वस्त कराया गया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग विरोध करने पहुंचे, जिन्हें आर्यनगर चौक पर ही बैरिकेडिंग पर रोक लिया गया। विरोध में लोगों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

उनकी प्रशासनिक पुलिस अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई, लेकिन विरोध काम नहीं आ सका। पंद्रह मिनट में जेसीबी से धर्मस्थल को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। फिर तुरंत मलबे को हटाने का कार्य शुरू किया गया। करीब एक घंटे बाद भारी विरोध के बावजूद धर्मस्थल को हटा देने के बाद यातायात व्यवस्था बहाल कर दी गई।

Back to top button