इस देश की सरकार अपने देश के नागरिको को देती है मुफ्त में घर और बिजली, और बिना ब्याज के लोन

तानाशाह मुहम्मर गद्दाफी ने लीबिया पर 40 साल से ज्यादा वक्त तक राज किया। 2011 में एक के बाद अरब देशों में राजनीतिक क्रांतियां हुईं, जिसमें गद्दाफी राज की भी जड़ें हिल गईं। इसी दौरान 20 अक्टूबर को एक सैन्य हमले में गद्दाफी को मार गिराया गया था।

गद्दाफी भले ही अपने शासन काल में बर्बर रहा हो, लेकिन इस बात को भी झुठलाया नहीं जा सकता कि इस शासक ने अपनी देश की जनता के लिए जितना किया, उतना शायद ही कोई कर सके। गद्दाफी के राज में बिजली से लेकर पढ़ाई तक मुफ्त थी। यहां तक की रहने के लिए मकान भी सरकार देती थी।

कनाडा के सेन्टर फॉर रिसर्च ऑन ग्लोबलाइजेशन (ग्लोबल रिसर्च) की 2014 की रिपोर्ट के मुताबिक, हम यहां गद्दाफी और उसके शासन से जुड़ी ऐसी ही कई बातें बता रहे हैं।

लीबिया में ‘घर’ मानव अधिकार की श्रेणी में शामिल थे। लीबिया के हर नागरिक को उसका खुद का घर देना सरकारी जिम्मेदारी थी। बता दें कि गद्दाफी ने कसम खाई थी कि जब तक लीबिया के हर नागरिक को उसका खुद का घर नहीं मिलता, तब तक वह अपने माता-पिता के लिए भी घर नहीं बनवाएगा। यही वजह थी कि गद्दाफी अपने परिवार के साथ खुद भी टेंट में रहता था।

इसे भी पढ़े: अन्तरिक्ष की बेहद दुर्लभ तस्वीरों की नीलामी करने जा रहा है नासा, 31 अक्टूबर से होगी शुरू

लीबिया में गद्दाफी शासन का अपना खुद का स्टेट बैंक था। इसके जरिए वो आपने नागरिकों को दिए गए बैंक लोन पर ब्याज नहीं वसूलता था। यानी यहां लोगों को लोन बिना किसी ब्याज के बड़ी आसानी से मिलता था और केवल लोन की रकम ही चुकानी पड़ती थी। साथ ही, लीबिया में ऑयल की बिक्री से आने वाली रकम का एक हिस्सा सीधे यहां के नागरिकों के बैंक खाते में जाता था।

लीबिया में जनता को बिजली का बिल माफ़ रहता था। ये यहां के लोगों के बुनियादी अधिकारों में शामिल था। यहां लोगों को बाकी मुल्कों की तरह बिजली का बिल जमा नहीं करना पड़ता था। इसका पूरा खर्च देश की सरकार उठाती थी।

Back to top button