झारखंड सरकार ने कई अधिकारियों के विभागों में किया फेरबदल, 18 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला

झारखंड सरकार ने गुरुवार को 18 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया। प्रवीण टोप्पो को दक्षिणी छोटानागपुर (रांची प्रक्षेत्र) का कमिश्नर बनाया गया है। अधिसूचना के मुताबिक अधिकारियों की पदस्थापना नई अधिसूचना के साथ ही प्रभावी होगी। जिनकी कहीं भी पोस्टिंग नहीं हुई है, वे कार्मिक विभाग में योगदान देंगे। संयुक्त सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग दिनेश कुमार यादव को उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद रांची बनाए गए हैं।

ग्रामीण कार्य विभाग के प्रधान सचिव को क्या मिला
जारी अधिसूचना के अनुसार, ग्रामीण कार्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह (अतिरिक्त प्रभार-प्रधान सचिव, वित्त विभाग) को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव, पंचायती राज विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। परिवहन विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा (अतिरिक्त प्रभार-परिवहन आयुक्त, रांची) को स्थानांतरित कर श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग का सचिव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो (अतिरिक्त प्रभार श्रमायुक्त) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।

कई अधिकारियों के विभागों में फेरबदल हुआ
उमाशंकर सिंह को जैप आईटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भू-अर्जन, भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशक उमाशंकर सिंह (अतिरिक्त प्रभार विशेष सचिव राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग तथा कारा महानिरीक्षक) अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जैप आईटी के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण के पद पर पदस्थापित नेहा अरोड़ा (अतिरिक्त प्रभार- मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन तथा प्रशासक, झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड) को अपर सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग बनाया गया है। वे अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ परियोजना निदेशक नीर निर्मल परियोजना के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी। योजना एवं विकास विभाग अपर सचिव संजीव कुमार बेसरा को स्थानांतरित करते हुए श्रमायुक्त रांची बनाया गया है। बेसरा निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण के प्रभार में रहेंगे।

लोकेश मिश्र बने आदिवासी कल्याण आयुक्त
कर्ण सत्यार्थी को वीवरेज कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद दुमका कर्ण सत्यार्थी उत्पाद आयुक्त के साथ प्रबंध निदेशक, झारखंड वीवरेज कॉरपोरेशन के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, लोहरदगा के पद पर पदस्थापित गरिमा सिंह, उच्च शिक्षा निदेशक के साथ निदेशक, तकनीकी शिक्ष के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी। उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, रांची विशाल सागर निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी के साथ निदेशक झारखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर तथा मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी झारखंड कम्युनिकेशन नेटवर्क लिमिटेड के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, कोडरमा लोकेश मिश्र को आदिवासी कल्याण आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा कई को जिम्मेवारी सौंपी गई है।

Back to top button