एलियन विमानों की सरकार की पड़ताल, अमेरिकी रक्षा विभाग ने किया दावों को खारिज…!

करीब एक साल पहले कुछ लोगों ने आरोप लगाया था कि अमेरिकी सेना कुछ ऐसे कार्यक्रमों में जुटी हुई है, जिनका ध्यान एलियन्स और उनके स्पेसशिप पर ही है. पर अब अमेरिका के रक्षा विभाग, पेंटागन की यूएफओ (अनआडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑबजेक्ट) रिपोर्ट में इस तरह के पृथ्वी की बाहरी वस्तुओं को लेकर बने किसी भी गुप्त सराकारी कार्यक्रमों को अफवाह करार दिया है. पेंटागन ने ऐलान किया है कि उसने ऐसा कोई प्रमाण हासिल किया है, जिससे ऐसा संकेत मिले कि सरकार एलियन्स से संपर्क को छिपा रही है. इस रिपोर्ट ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं.

ऑल डोमेन एनामोली रिजाल्यूशन ऑफिस नाम की यह 63 पेज लंबी रिपोर्ट में अमेरिकी सरकार किसी अज्ञात और असामान्य परिघटना से संबंध पर जारी की गई है. इसमें विभाग के यूएफओ संबंधी पड़ताल कर रही टीम का कहना है कदि उन्होंने पड़ताल में ऐसे कोई प्रमाण नहीं पाए हैं कि किसी भी अमेरिकी पड़ताल या शैक्षणिक प्रायोजित सोध या किसी आधिकारिक समीक्षा पैनल ने किसी तरह की पुष्टि की हो कि एलियन्स से संबंधी कोई तकनीक मौजूद है.

रिपोर्ट में बताया गया कि हर तरह की जांच के हर स्तर पर पाया कि जितनी भी एलियन स्पेसशिप जैसी चीजें देखने के घटनाएं हुई हैं वे सही नहीं थीं या गलतफहमी का नतीजा थीं. लकिन रिपोर्ट की तरह के सवाल उठा रही है. रिपोर्ट में यह नतीजा निकाला गया है कि पड़ताल में कई कार्यक्रमों की चांच करने पर पाया गया कि अधिकांश ये राष्ट्रीय सुरक्षा के कार्यक्रम हैं, लेकिन इनमें से कोई भी दुनिया के बाहर की तकनीक या पदार्थ को पकड़ने, या खुलासा करने या रिवर्स इंजीनियरिंग संबंधी कार्यों में शामिल नहीं पाया गया.

अगर ऐसा है तो फिर वह कार्यक्रम कौन से थे और पैंटागन की इंटेलिजेंस आखिर काम किस पर कर रही थी? वायर के लिए लिखते हुए गैरेट ए ग्राफ ,सवाल उठाते हैं कि अभी तक जो अज्ञात स्रोतों से तकनीकी संभावनाओं की जानकारी मिली है वह क्या थीं. ऐसे में दूसरे देशों के पास किस तरह की रिवर्स इंजीनियरिंग तकनीकें हैं, खासतौर पर चीन, रूस, ईरान जैसे देशों के पास ऐसी कौन सी तकनीकें हैं जिन पर अमेरिका ने महारत हासिल नहीं की है.

रिपोर्ट से एक सवाल यह भी उठता है कि ऐसी कौन सी तकनीक हैं जिन पर अमेरिका ने महारत हासिल की है और उनके बारे में लोगों को पता नहीं है. गुप्त सैन्य विमानों को यूएफओ करार देने के मामले पर ग्राफ कहते हैं कि अमेरिका के पास जरूर क विमान की जांच आदि का कार्यक्रम होना चाहिए जो लोगों की जानकारी के बाहर है. रिपोर्ट यह भी सवाल पैदा करती है कि ऐसी कौन सी पदार्थ विज्ञान की तकनीकें हैं जिन पर रक्षा ठेकेदार काम कर रहे हैं, जो अमेरिका का भविष्य बदल सकती है. इसका संबंध जब भी किसी गवाह से मिला जिसने सरकार के गुप्त कार्यक्रम को देख, उसने एलियन से जोड़ दिया गया.

Back to top button