यहां सुहागरात पर लड़की की मां करती हैं ये अनोखा काम, जानकर हो जाओगे हैरान

शादी के बाद सुहागरात एक ऐसा पल होता हैं जहां दोनों पार्टनर नजदीक आते हैं और एकसाथ रोमांटिक पल बिताते हैं। इस समय में आपके बीच कोई तीसरा आने की आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। लेकिन जरा सोचिए कि आपकी सुहागरात के समय कोई आपके कमरे के अन्दर हो और वो भी आपकी मां हो तो। अब आप कहेंगे कि ऐसा थोड़े होता हैं, लेकिन यह सच हैं। अलग-अलग देशों में सुहागरात से जुड़ी अलग-अलग मान्यताएं हैं। आज हम बात कर रहे हैं अफ्रीका की जहां आज भी अपनी सालों पुरानी मान्यताओं का पालन उसी लगन से करते हैं जैसे सालों पहले किया करते थे।

इस मान्यता के अनुसार शादी हो जाने के बाद जब पति-पत्नी पहली बार एक साथ रात गुजारते हैं तो उस रात उनके साथ दुल्हन की मां भी साथ होती है। यानी सुहागरात पर पत्नी की मां भी उसी कमरे में सोती है जिसमें पति और पत्नी होते हैं। मां नहीं तो परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला साथ सोती है। मान्यता है कि बुजुर्ग महिला उस रात दूल्हा-दुल्हन को खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए सीख देती है और दुल्हन को समझाती है कि उसे उस रात क्या करना है। अगले दिन सुबह, मां परिवार के अन्य बुजुर्गों से इस बात की पुष्टि करती है कि नवविवाहित जोड़े ने शादी की शुरुआत अच्छी तरीके से की है।

वैसे अफ्रीका ही नहीं, दुनिया में कई जगहों पर शादी से जुड़ी ऐसी मान्यताएं हैं जो अजीबोगरीब लगती हैं। ऐसी ही एक मान्यता क्यूबा में होती है जहां दुल्हन के साथ डांस करने के लिए मेहमानों को पैसे देने पड़ते हैं। वो पैसे उन्हें उसके गाउन में लगाने पड़ते हैं। इसी तरह स्कॉटलैंड के कई इलाकों में शादी से कुछ हफ्ते पहले दूल्हा-दुल्हन पर कीचड़ फेंका जाता है और चेहरा कालिख से पोत दिया जाता है।

Back to top button