राजस्थान: लड़की की बेरहमी से हत्या, चीखें सुनाई न दें इसलिए पायजामे से बांधा मुंह…

कोटा।गरबा खेलने गई नाबालिग लड़की को उससे प्यार करने वाले नाबालिग लड़के ने सिर्फ इस वजह से मार डाला कि उसने दूसरे लड़के के साथ गरबा खेला। आरोपी लड़के ने अपने भाई के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
राजस्थान: लड़की की बेरहमी से हत्या, चीखें सुनाई न दें इसलिए पायजामे से बांधा मुंह...

पायजामे से मुंह बांधकर किया रेप…

– आरोपी लड़के ने अपने भाई के साथ मिलकर पहले उसके साथ रेप किया। लड़की का मुंह उन्होंने पायजामे से बांध रखा और चेहरा पत्थरों से कुचला हुआ था।
– पीठ पर पत्थर पड़ा हुआ था, जिसे पास से ही उखाड़ा था। पेड़ के पत्ते और पूरे पत्थर खून से लाल हो गए थे
– जहां लड़की लाश मिली वहां से कुछ ही दूर पर लड़की का घर था , बुधवार रात वो माता के पांडाल में गरबा खेलने गई थी, जो रात 11 बजे बाद से गायब थी।
– लाश ट्रक यूनियन के पीछे बरड़ा बस्ती की तरफ जा रहे बड़े नाले में मिला।
– दरअसल, उड़िया बस्ती की लड़की से पास ही रहने वाला एक नाबालिग लड़का प्यार करता था। दोनों के घर वालों को जब इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने दोनों को मिलने से रोका।
– इससे गुस्साए लड़के ने कुछ दिन बाद लड़की के घर जाकर हंगामा किया और खिड़की के कांच फोड़ दिए।
– परिजनों ने पुलिस को शिकायत की तो वो कोटा से फरार हो गया। पुलिस ने इस बारे में लड़के के घर वालो को समझाइश दी थी।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

आरोपी लड़के ने जब लड़की को किसी और लड़के के साथ गरबा करते देखा तो वो भड़क गया और उसने अपने चचेरे भाई से जब इस बारे में बात की तो उसने और भड़का दिया।
– दोनों ने प्लान बनाया और जो लड़का उसके के साथ गरबा खेल रहा था, उसके नाम पर लड़की को नाले के पास बुलाया।
-लड़की जैसे ही नाले के पास आई तो दोनों उसे पकड़कर नाले में आगे ले गए और गैंगरेप किया। लड़की मुंह नहीं खोले इसलिए उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया है।

शव के पास मिले टूटे डांडिया और घुंघरू

– आरोपियों ने लड़की का मुंह बांधा था पायजामे से, पत्थर से कई वार किए चेहरे पर नाबालिग बालिका ने दुष्कर्म और हत्या से पहले बचने के लिए काफी संघर्ष भी किया था।
– इसका सबूत मौके पर शव के पास पड़े डांडिया के टूटे हुए घुंघरू हैं। जो उसके साथ हुई दरिंदगी और उसके संघर्ष की अनकही कहानी बयां कर रहे थे।
– पुलिस अफसर जैसे ही मौके पर पहुंचे सबसे पहले उन घुंघरुओं और डांडियों के डंडों को देखकर दंग रह गए।
– एफएसएल व दूसरी टीमों ने उन्हें साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कर लिया। जैसे ही पुलिसकर्मी आगे बड़े तो उन्हें कुछ दूरी पर पीले रंग की चुनरी दिखाई दी।
– दोनों भाई कितने निर्दयी है, इसका अंदाजा उनके द्वारा की गई हत्या से लगता है।

इसे भी देखें:- आश्रम से मिले इस वीडियो से हुआ बड़ा खुलासा, हनीप्रीत के साथ ये सब काम करता था राम रहीम

5 घंटे में किया खुलासा

मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में एएसपी अनंत कुमार, सीआई अनिल जोशी, लेाकेन्द्र पालीवाल, ताराचंद शामिल रहे।

मां बोली- मैय्या मत छोड़ना दरिंदों को

हत्या के बाद बहुत देर तक बालिका की मां को परिजन और सहेलियों ने संभाले रखा। वो बार-बार एक ही बात बोल रही थी कि हे, दुर्गा मैय्या, ऐसे दरिंदों को मत छोड़ना, जिन्होंने मेरी बेटी को छीन लिया। उस मासूम ने किसी का क्या बिगाड़ा था? बालिका के पिता मजदूरी करते हैं। परिवार करीब 4 साल से यहां शिफ्ट हुआ हैं। उनका भी रो-रोकर बुरा हाल हुए जा रहा था। बालिका कक्षा 8 में पढ़ती थी, जो स्वभाव से चंचल थी। जिस वजह से वो पूरे मोहल्ले में सबकी चहेती थी। हत्या के बाद से पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया। वारदात के बाद उडिय़ा बस्ती से सटे अजय आहुजा नगर और बरड़ा बस्ती में दहशत का माहौल है।
Back to top button