जिसे गुड़िया समझकर महिला लाई घर, वो निकला भूतिया खिलौना!

आपने दुनिया में तरह-तरह की चीज़ें सुनी होंगी, जो कभी हैरान कर देती हैं तो कई बार डरा भी देती हैं. मसलन भूतों से जुड़ी कहानियां या भूतिया चीज़ों के बारे में आपने एक्सपीरियंस न भी किया हो, तो भी इनके बारे में सुनते वक्त रोंगटे खड़े हो जाते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ एक महिला के साथ, जो गलती से घर में एक ऐसी गुड़िया ले आई, जो भूतिया है.

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुातबिक योने हाइड्स नाम की महिला को एक गुड़िया गिफ्ट में मिली थी. वैसे तो गुड़िया सामान्य ही थी और दिखने में भी आम गुड़ियों जैसी ही थी, लेकिन घर में गुड़िया के आने के बाद कुछ ऐसी चीज़ें होनी शुरू हो गईं, जो पहले कभी नहीं हुई. सबसे अजीब बात तो ये थी कि घर का पालतू कुत्ता गुड़िया को देखते ही भौंकना शुरू कर देता था.

घर पर आ गई भूतिया गुड़िया
योने हाइड्स (Yvonne Hydes) स्कॉटिश घोस्ट कंपनी के लिए काम करती है, जो सामान्य तौर पर पैरानॉर्मल एक्टिविटी से भरी रहती है. उसे हैरानी तब हुई, जब यहां भूतिया चीज़ें उसके पैस्ले में मौजूद घर में होने शुरू हो गईं. दरअसल उसके घोस्ट हंटिंग ग्रुप में से ही किसी ने उसे ये गुड़िया गिफ्ट की थी. हाइड्स ने बताया कि उसने एक दिन गुड़िया को पलक झपकते हुए देखा और वो काफी डर गईं. उनके एक दोस्त ने भी उससे कहा कि गुड़िया को घर के बजाय गैरेज में रखे लेकिन उसने ऐसा नहीं किया. कुछ दिनों तक सब ठीक चला और फिर बवाल शुरू हो गया.

रात होते ही चल पड़ती थी गुड़िया
महिला को अपने घर में रात को कुछ गिरने या भिड़ने जैसी आवाज़ आने लगी. घर से कुछ गूंजने की आवाज़ आती थी और उनका पेट डॉग ज़ोर -ज़ोर से भौंगना शुरू हो जाता था. एक दिन उन्होंने किसी के चलने की आवाज़ सुनी वो घर के बरामदे से कुछ भारी चीज़ें अपनी जगह से खिसकी हुई थीं. उन्होंने घर में सबसे इस बारे में पूछा तो किसी ने भी चीज़ें खिसकाई नहीं थीं. अक्सर घर में ऐसा होने लगा तो महिला ने गुड़िया को कार में शिफ्ट कर दिया. उसने सोशल मीडिया पर लाइवस्ट्रीम करके भी ये घटना दिखाई, जिस पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी.

Back to top button