इस मछली के दांत हैं या कटर मशीन, काट दिया मेटल का कैन!

वैसे तो ट्रिगरफिश फैमिली में लगभग 40 तरह की मछलियां होती हैं, लेकिन इनमें से जिस फिश का वीडियो वायरल हो रहा है, उसका नाम ‘अबालिस्टेस स्टेलेटस’ (Abalistes stellatus) है, जिसे तारों वाली मछली (Starry triggerfish) भी कहा जाता है. इसके दांत ‘कटर मशीन’ से कम नहीं होते हैं. आप वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे इस मछली ने मेटल की कैन को अपने दांतों से काट दिया.
इंस्टाग्राम पर यह वीडियो @hayvanivideo नाम के यूजर ने पोस्ट किया है. जिसके कैप्शन में उन्होंने मछली का नाम और उसके यूनिक डिफेंस मैकेनिज्म (Unique Defense Mechanism) के बारे में बताया है, जिसकी मदद से ये मछली शिकारियों द्वारा निगले जाने से बचती हैं. अब यह वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.
इनके पास होता है यूनिक डिफेंस मैकेनिज्म
Captainexperiences की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रिगरफिश अंडाकार आकार की मछली होती है, जिसके बड़े सिर, छोटे मुंह, छोटी आंखें, दांत और तीन पृष्ठीय रीढ़ (Three Dorsal Spines) होती हैं. ट्रिगरफिश के पास एक यूनिक डिफेंस मैकेनिज्म होता है. खतरा होने पर यह अपने सिर के पास पहली बड़ी रीढ़ (first spine) को ऊपर उठाकर चट्टान में एक छेद में घुस जाती है. वे इसे इसके पीछे एक दूसरी छोटी रीढ़ (second spine) को ‘ट्रिगर’ कर बदं कर देती हैं, इसलिए इस फैमिली को नाम ‘ट्रिगरफिश’ है.
यह मैकेनिज्म उनको शिकारियों द्वारा निगले जाने से भी रोकता है. ये मछलियां दूर से ही गोताखोरों पर नजर रखती हैं.
ट्रिगरफिश के बारे में रोचक तथ्य
इस मछली के दांत देखने में ‘इंसानों जैसे’ लगते हैं, जो इतने मजबूत और नुकीले होते हैं कि गंभीर चोट पहुंचा सकते हैं, जिसके लिए इलाज की जरूरत हो सकती है. इनके दांतों को लेकर एक और खास बात यह कि वे इंसानी नाखूनों की तरह जीवनभर बढ़ते हैं. ये मछलियां क्रस्टेशियंस, मोलस्क और इचिनोडर्म को खाती हैं. इस ट्रिगरफिश की त्वचा मोटी सख्त होती है.





