केबीसी-9 में अनामिका बनीं पहली करोड़पति, जानिए- कौन हैं यह महिला

जमशेदपुर। जमशेदपुर शहर के बाराद्वारी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अनामिका मजूमदार ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) सीजन-9 में एक करोड़ का इनाम जीता है। सीजन-9 में करोड़पति बनने वाली वह पहली प्रतियोगी हैं। सोमवार रात नौ बजे वह अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर नजर आएंगी। इस शहर से इनाम जीतने वाली अनामिका पहली प्रतियोगी हैं।

केबीसी-9 में अनामिका बनीं पहली करोड़पति, जानिए- कौन हैं यह महिला

अनामिका रविवार शाम करीब आठ बजे जमशेदपुर पहुंचीं। अनामिका ने पहली बार केबीसी में भाग लिया था। नर्वस थी, अमिताभ को देखूं या जवाब दूं अनामिका ने कहा, ‘केबीसी में जब हॉट सीट पर बैठी थीं, बहुत नर्वस थी। एक तरफ सवालों के गोले से दिल धकधक कर रहा था तो सामने अमिताभ बच्चन का व्यक्तित्व रोमांच से भर रहा था। मैं इस दुविधा में थी कि सवालों का उत्तर दूं या अमिताभ बच्चन को देखूं। दोनों ही मेरे जीवन के अनूठे क्षण थे। बावजूद मैं एक-एक कर सवालों का जवाब देती रही।

KBC: शिल्पा ने बोला झूठ, सबके के सामने खुल गई पोल…

उन्‍होंने बताया कि 50 लाख जीतने तक मेरी चारों लाइफलाइन खत्म हो गई। इसके बाद एक करोड़ रुपये का सवाल संविधान से संबंधित था, इसका जवाब डरते-डरते दिया। इसके बाद सात करोड़ का सवाल नोबेल पुरस्कार से संबंधित था, मुझे बिलकुल नहीं आता था। मैंने बिना देर किए क्विट कर लिया।’

अनामिका ने नैनीताल और फिर दिल्ली से स्नातक किया। अनामिका की साहित्य में भी गहरी रुचि है। ये विभिन्न मंचों से कविता व गजल भी सुना चुकी हैं। अनामिका ने करीब तीन साल पहले ‘ताके डुमा डुम’ नामक संथाली वीडियो अलबम भी तैयार किया था। अनामिका के पति सत्यप्रिय मजूमदार गवर्नमेंट कांट्रैक्टर हैं। इनका बेटा अर्नब सातवीं और बेटी प्रेरणा नौवीं कक्षा में पढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button