आ गया दुनिया का पहला 6G डिवाइस, 5G से 20 गुना स्पीड में करेगा काम

देश के अधिकतर इलाकों में 5G कनेक्टिविटी का विस्तार किया जा चुका है। भारत में रिलायंस जियो और एयरटेल के द्वारा 5जी सर्विस प्रदान की जा रही है। अब कुछ कंपनियों ने मिलकर दुनिया के सामने पहले 6G डिवाइस को पेश किया है।

यह 5जी की तुलना में बहुत अधिक स्पीड से काम करने में सक्षम है। यह डिवाइस 100 गीगीबिट्स प्रति सेकेंड की स्पीड से डेटा ट्रांसमिट करने में सक्षम है। आइए जानते हैं कि इस डिवाइस की खास बात क्या है।

5G से कई गुना फास्ट
दुनिया के पहले 6G डिवाइस का प्रोटोटाइप जापान ने पेश किया है। यह 5जी की तुलना में 20 गुना से तेजी से काम करता है। यह डिवाइस 300 फिट तक के एरिया को कवर करने में सक्षम है। बहुत से लोगों को लग रहा होगा कि ये स्मार्टफोन होगा। लेकिन यह डिवाइस स्मार्टफोन नहीं है।

इस खास तरह के डिवाइस को DOCOMO, NTT कॉर्पोरेशन, NEC कॉर्पोरेशन और Fujitsu जैसी कंपनियों की साझेदारी ने तैयार किया है।

लंबे समय से चल रहा था काम
इस डिवाइस पर इन कंपनियों के द्वारा लंबे समय से काम किया जा रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने 11 अप्रैल को इस डिवाइस का सफल परीक्षण किया गया है। 6 जी का परीक्षण फिलहाल सिंगल डिवाइस पर किया गया है। हालांकि अभी इसकी कमर्शियल टेस्टिंग नहीं हुई है।

कई देश कर रहे हैं काम
6जी कनेक्टिविटी पर कई देश काम कर रहे है। भारत में भी इसको लेकर काम किया जा रहा है। इसमें यूजर्स को 5जी की तुलना में और भी फास्ट कनेक्टिविटी मिलेगी। यूजर्स किसी भी काम को सेकेंडों में पूरा कर पाएंगे।

Back to top button