ब्लू व्हेल गेम के फाइनल स्टेज में स्टूडेंट लिख रहा था सुसाइड नोट, टीचर ने पकड़ा
कानपुर.ब्लू व्हेल गेम के फाइनल स्टेज में 11वीं का एक छात्र सुसाइड नोट लिख रहा था, तभी उसके स्कूल के टीचर ने उसे पकड़ लिया। टीचर ने जब सुसाइड नोट देखा, तो उसके होश उड़ गए, वो बच्चे को लेकर प्रिंसिपल के रुम में गया। जब प्रिंसिपल और टीचर ने इसकी वजह पूछी, तो उसने बताया कि वो लास्ट स्टेज के करीब है। स्टूडेंट की इस हरकत से प्रिंसिपल सकते है। परिजनों को ये तक पता नहीं ब्लू व्हेल क्या है? 

11वीं का स्टूडेंट था सुशील…
-बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली- फेज(2) में रहने वाले हरिनारायण कनौजिया सिचाई विभाग में क्लर्क की नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी अनीता और बेटे रोहित ,मोहित ,सुशील के साथ रहते है। सुशील सरदार पटेल इंटर कालेज में 11वीं का स्टूडेंट है। जानकारी के मुताबिक, सुशील के पड़ोसी अतुल रात में ट्यूशन पढ़ाते है, उसी के घर पर सोते हैं। रात के वक्त सुशील अतुल का मोबाइल लेकर गेम खेलता था, लेकिन किसी को नही पता वह मोबाइल पर ब्लू व्हेल गेम कब खेलने लगा ।
-बीते बुधवार को सुशील हिंदी के पीरियड में क्लास में बैठकर सुसाइड नोट लिख रहा था। तभी अचानक हिंदी के टीचर ब्रजेश कुमार की नजर सुशील पर पड़ी।उन्होंने जब जाकर चेक किया, सुसाइड नोट देख उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। हिंदी के टीचर सुशील को लेकर प्रिंसिपल रूम पहुंचे और कालेज के प्रिंसिपल अरुण पटेल को घटना की जानकारी दी।
-जब प्रिंसिपल न प्यार से पूछने पर उसने बताया, “मै ब्लू व्हेल गेम खेल रहा हूं और अब फाइनल स्टेज में हूं।” यह सुनकर वह हक्के बक्के रह गए। उन्होंने बच्चे के पैरेंट्स को स्कूल बुलाया। पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
बच्चे के पिता हरिनारायण के मुताबिक, यह कई दिनों से घर पर शांत रहता था। किसी से बात भी नही करता था। इसके साथ ठीक से खाना भी नही खा रहा था। इसके चेहरे के एक्सप्रेशन भी अजीब से थे। उन्होंने बताया कि इसने हाईस्कूल का एग्जाम बहुत अच्छे नम्बरों से पास किया था। इसी वजह से हमने सोचा था, अतुल घर में आकर इसको पढ़ायेगा, लेकिन मुझे क्या पता था कि मोबाइल में गेम खेलने के बहाने ये सब कर रहा है। लेकिन यह ब्लू व्हेल गेम क्या है, इसकी जानकारी नहीं है।
इसे भी देखें:- अभी अभी: यूएन में फिर गरजा भारत, बोला-हमारा अभिन्न अंग…!
सुशील ने बताया, “मेरे दोस्त उत्कर्ष ने मुझे इस गेम के बारे में बताया था। जब मै यह गेम खेलता था, मुझे अजीब सा महसूस होता था। अगली स्टेज का कोड पाने के लिए मै कुछ भी करने लगता था । एक रात की बात है, मै खेल रहा था तभी विडियो में मुझे हाथ कट करने लिए कहा गया , लेकिन उस रात मुझे ब्लेड नही मिली तो मैंने स्केज पेन से कट बनाया, जिससे उसका डिजाइन मेरे हाथ पर आ गया।
स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि इस घटना की जानकारी मैंने डिएम सुरेन्द्र सिंह ,एसएसपी सोनिया सिंह और डीआईओएस को डाक द्वारा दी है l





