गिर गए सोने के भाव, चांदी भी 90 हजार से नीचे फिसली

सोने की कीमतों में गिरावट के चलते अब यह 71 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है। वहीं चांदी के भाव 90 हजार रुपए प्रति किलोग्राम से नीचे आ चुके हैं। अभी आने वाले समय में सोने-चांदी की कीमतों में और गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।

क्या हैं गोल्ड के भाव
एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी मंगलवार को 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना करीब 152 रुपए गिरकर 71,639 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया है। सोने में सुबह से ही गिरावट देखी जा रही है। सोना आज सुबह गिरावट के साथ खुला है। वहीं 5 अक्टूबर 2024 की डिलीवरी वाला सोना 164 रुपए गिरकर 71,893 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

क्या है चांदी की कीमत
एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी मंगलवार को 5 जुलाई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 226 रुपए गिरकर 88,773 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।

सोने-चांदी के वैश्विक भाव
सोने की वैश्विक कीमतों में भी आज तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.38 फीसदी या 8.80 डॉलर की गिरावट के साथ 2,335.60 डॉलर प्रति औंस पर हैं। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 2,326.04 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच चुके हैं। वहीं कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.18 फीसदी या 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 29.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए हैं। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 29.49 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।

Back to top button