लोगों की आंख निकाल भाग जाता है ये पक्षी, कर देता है अंधा!

दुनिया के हर जानवर को भगवान ने बचाव के कुछ तरीके दिए हैं. इन तरीकों से ये जानवर सर्वाइव करते हैं. लेकिन कई बार अनजाने में ही ये जानवर इंसानों पर आक्रामक हमला कर देते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अपने ऊपर एक पक्षी द्वारा अटैक का वीडियो शेयर किया. इस पक्षी को लोग मैगपाई के नाम से जानते हैं. ये पक्षी लोगों के आंख पर हमला कर उन्हें अंधा बना देते हैं. हाल ही में एक लड़की ने अटैक का लाइव वीडियो शेयर किया.
ब्रिटेन में इन दिनों मैगपाई के हमले की घटनाएं काफी बढ़ गई है. ये पक्षी अपने घोंसले में मौजूद बच्चों के बचाव में हमला करते हैं. चूंकि, इंसानों ने जंगल काट दिए हैं, इस वजह से ये मैगपाई इंसानों के बेहद नजदीक रहने लगे हैं. ये इंसानों के इर्दगिर्द ही घोंसले बनाकर रहते हैं. ऐसे में जैसे ही कोई इंसान इनके घोंसले के नजदीक पहुंचते हैं, ये सीधे अटैक कर देते हैं.
चमकती आंखों पर करते हैं अटैक
मैगपाई ऐसा पक्षी है, जो खतरा भांपते ही अटैक कर देता है. ऐसे में लोग जैसे ही इन पक्षियों के घोंसले के नजदीक जा रहे हैं, वैसे ही ये पक्षी अटैक कर देते हैं. ये पक्षी चमकती चीजों पर हमला करते हैं. जैसे ही इंसान इनके घोंसले के नजदीक से गुजरते हैं, ये पक्षी उनके आंख पर अटैक कर देते हैं. ऐसा इस कारण कि इंसान की आंखें चमकती है. अभी तक मैगपाई के अटैक के कई मामले सामने आ चुके हैं. सोशल मीडिया पर एक महिला ने इस अटैक का लाइव वीडियो शेयर किया. इसमें एक पक्षी सीधे महिला की आंख फोड़ता नजर आ रहा है.
सिहर गई लोगों की रूह
सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो शेयर किया गया, लोग डर से कांप गए. कई लोगों ने इसे नए फियर का अनलॉक होना बताया. कई ने महिला के बारे में सवाल किये कि वो ठीक तो है ना? कई लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद हैरानी जताई. उन्होंने लिखा कि महिला खुद को बचा सकती थी. वो सिर्फ वीडियो क्यों बनाती रह गई. वहीं मैगपाई अटैक के और भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किये जा रहे हैं. खासकर ये पक्षी छोटे बच्चों पर अटैक करते हैं.





