पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर…

राज्य शिक्षा खोज और सिखलाई परिषद द्वारा कल सभी क्लासेज के लिए टर्म-2 परीक्षा और प्री बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी की गई थी परंतु नवोदय स्कूल परीक्षा के चलते इसमें आंशिक संशोधन किया गया है।

संशोधन के अनुसार 20 जनवरी को होने वाली सभी कक्षाओं की परीक्षा अब 29 जनवरी को आयोजित की जाएगी। टर्म-2 परीक्षा के सिलेबस के संबंध में कुछ प्रश्नों के संबंध में यह कहा गया है कि नॉन- बोर्ड कक्षाओं की टर्म-2 परीक्षाएं पूरे पाठ्यक्रम से आयोजित की जाएंगी। नॉन-बोर्ड कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट बाद में अलग से जारी की जाएगी।

Back to top button