NDUW तैयार करने के लिए सरकार द्वारा चलाया जा रहा ई-श्रम पोर्टल, रजिस्ट्रेशन करने पर मिलेगा लाखों का फायदा

देश में बहुत बड़ी संख्या में असंगठित श्रमिक हैं। इन सबका एक राष्ट्रीय डेटाबेस (NDUW) तैयार करने के लिए सरकार ई-श्रम पोर्टल चला रही है। यह श्रम एंव रोजगार मंत्रालय के अंडर आता है और पूरी तरह से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए समर्पित है। ईश्रम पोर्टल पर कोई भी वह कामगार रजिस्ट्रेशन कर सकता है, जिसका उम्र 16-59 साल के बीच है और असंगठित क्षेत्र में काम करता है।

कौन होते हैं असंगठित कामगार?

कोई भी वह कामगार, जो गृह-आधारित, स्व-नियोजित या असंगठित क्षेत्र में कार्यरत है और वेतन ले रहा है तथा ईएसआईसी या ईपीएफओ का सदस्य नहीं है, वह असंगठित कामगार की श्रेणि में आता है। ऐसे सभी कामगार ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के कामगारों को लाखों का फायदा होता है।

ईश्रम पोर्टल पर पंजीकरण का लाभ?

पंजीकरण के बाद कामगार को पीबीएसबीवाई के तहत 2 लाख का दुर्घटना बीमा कवर मिलता है। इसके लिए उनसे कोई पैसा नहीं लिया जाता है। ईश्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने वालों का पूरा डेटाबेस सरकार के पास होता है, जिससे उन्हें भविष्य में किसी भी सरकारी योजना का लाभ आसानी से मिल पाता है। आपातकालीन और राष्ट्रीय महामारी जैसी स्थितियों में पात्र असंगठित कामगारों को जरूरी सहायता देने के लिए डेटाबेस का इस्तेमाल किया जाता है।

कैसे करें पंजीकरण?

  • ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in है।
  • वेबसाइट पर आपको ‘ई-श्रम पर पंजीकरण’ का विकल्प मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
  • अपना फोन नंबर दर्ज करें, जो आपके आधार कार्ड से जुड़ा हुआ है।
  • कैप्चा कोड दर्ज करें और सेंड ओटीपी पर क्लिक करें।
  • निर्देश पढ़ें और उनका पालन करें।
  • मांगा गया विवरण भरें।
  • सभी पेपर्स अपलोड करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें। फिर, एक कॉपी प्रिंट करके रख लें।
  • आपका पंजीकरण पूरा हो गया है।

ईश्रम पोर्टल पर पंजीकरण के लिए दस्तावेज

  • आधार कार्ड।
  • आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर।
  • बैंक खाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button