राजस्थान के कुछ जगहों पर तापमान में दर्ज हुई भारी गिरावट, यहं रहा सबसे कम ..

अब बस चंद दिनों के बाद ही लोग नए साल का जश्न मनाएंगे लेकिन इससे पहले ही ठंड ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। राजस्थान के कुछ जगहों पर तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। सीकर में शनिवार रात सबसे कम 0.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। करौली में रात में 0.7 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 1.7 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 2.5 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 3.4 डिग्री सेल्सियस, पिलानी (झुंझुनू) में 3.9 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 4 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 4.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जबकि भीलवाड़ा में 5 डिग्री सेल्सियस, अंता (बारां) में 5.3 डिग्री सेल्सियस और श्रीगंगानगर में 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है।

अगले 24 घंटों के दौरान शीत लहर का अनुमान

इसके अलावा राजस्थान के अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से ऊपर और 11 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में शीत लहर की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना जताई है।

बता दें कि इन दिनों देश के लगभग हर हिस्से में मौसम का मिजाज बदला है। अगर जम्मू कश्मीर की बात करें तो वहां के लोग भी कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। सर्दी से पूरी कश्मीर घाटी प्रभावित है। श्रीनगर में रविवार को तापमान शून्य से माइनस 5.8 डिग्री तक नीचे गिर गया। इस साल कश्मीर घाटी में क्रिसमस पर बर्फबारी भी नहीं हुई।

Back to top button