सबसे रहस्यमयी देश का तानाशाह, स्कूल में पढ़ता था फर्जी नाम से!

शासकों की एक से एक रहस्‍यमयी कहान‍ियां आपने पढ़ी होंगी, लेकिन आज हम एक ऐसे तानाशाह के बारे में बताने जा रहे हैं जो बचपन से ही अजीबोगरीब हरकतों के ल‍िए जाना जाता है. स्कूल में पढ़ता था फर्जी नाम से, दादा जैसा दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी तक करवाई. जी हां, हम बात कर रहे उत्‍तर कोर‍िया के शासक किंग जोंग-उन की. कुछ लोग मानते हैं कि उनके प‍िता किम जोंग-इल ऐसे शख्‍स थे, जो कभी पराजित नहीं होते थे. किम जोंग उन अपने पिता के ही समान हैं. लेकिन उनके निजी जीवन के बारे में कई ऐसी अजीब चीजें सामने आई हैं, जिन्‍हें जानकर आप दंग रह जाएंगे.

किम जोंग उन खुद अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात नहीं करते. मगर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे मेधावी छात्र नहीं थे. कभी कोई परीक्षा पास नहीं की. हमेशा बास्केटबॉल और कंप्यूटर गेम खेलते रहते थे. परेशान होकर उनके पिता ने बर्न के एक इंटरनेशनल स्‍कूल से उन्‍हें निकालकर सरकारी स्‍कूल में दाख‍िला करा दिया. उनका जन्‍म 8 जनवरी 1982 को माना जाता है, लेकिन यह सही जन्‍मत‍िथ‍ि नहीं है. कहा जाता है कि खुद को पर‍िपक्‍व दिखाने के ल‍िए उन्‍होने अपनी उम्र को 2 साल पीछे कर ल‍िया था.

दादा के तरह दिखने की चाहत, स्‍व‍िस चीज बेहद पसंद
ज्‍यादातर लोग प्‍लास्टिक सर्जरी तब कराते हैं, जब उन्‍हें चेहरे की कुछ खामियों को ठीक करना हो या सुंदर बनना हो. लेकिन आप जानकर हैरान होंगे कि किम जोंग उन ने अपने दादा किम जोंग-इल की तरह खुद को दिखने के ल‍िए प्‍लास्टिक सर्जरी कराई है. अगर आप उनकी बीते कुछ सालों में खींची गई तस्‍वीरों को गौर से देखेंगे तो पता चलेगा कि उनकी भौंहों में बदलाव किया गया है. जो किम जोंग-इल की तरह नजर आता है. एक और बात, किम जोंग उन जब स्‍व‍िटजरलैंड में पढ़ रहे थे, तो उन्‍हें स्‍व‍िस चीज बहुत पसंद आती थी. आज भी उन इस शौक पर उत्‍तर कोर‍िया की सरकार हर साल हजारों डॉलर खर्च करती है.

पिता के निधन पर जो नहीं रोये, उन्‍हें ‘जेल’ भेज दिया
एक और दिचलस्‍प बात, किम के पिता की मृत्यु के समय सभी लोग फूट-फूट कर रोये और जो लोग रोना नहीं जानते थे उन्हें प्रवक्ताओं ने रोना सिखाया. जो लोग इस कार्यक्रम में गए नहीं, उन्‍हें छह महीने तक सजा दी गई. श‍िव‍िरों में रखा गया, मेहनत का काम ल‍िया जाता था. किंग जोंग-उन के बचपन की कोई तस्‍वीर नहीं. किम को बास्‍केटबॉल इतना पसंद है कि वे बास्केटबॉल स्टार माइकल जॉर्डन का स्केच अपने हाथों से बनाया करते थे. 2013 में वह डेनिस रोडमैन से भी मिले और उन्हें अपना निजी द्वीप भी दिखाया था. किम की शादी री-सोल-जू से हुई है, जो एक चीयरलीडर रही हैं. दोनों बचपन के दोस्‍त हैं. किम जोंग उन को ज्‍यादातर वक्‍त आप मुस्‍कुराते हुए देखेंगे. लेकिन इसके पीछे एक वजह है. माना जाता है कि किम इसल‍िए मुस्‍कुराते हैं ताकि दुनिया को दिखा सकें कि उनके यहां सबकुछ ठीक है. आनंद ही आनंद है. वह स्कूल के दिनों से ही अभिनेता जैकी चैन के बहुत बड़े प्रशंसक हैं.

Back to top button