पंजाब विधानसभा सत्र को लेकर आया राज्यपाल का फैसला, पढ़े पूरी खबर

पंजाब विधानसभा के शीतकालीन सत्र को राज्यपाल से मंजूरी मिल गई है। मिली जानकारी के अनुसार 15 नवंबर, 2023 को विधानसभा के चौथे सत्र (बजट सत्र) को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है। इससे पहले चौथे सत्र की 20-21 अक्टूबर को बुलाई गई बैठक अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई थी।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल द्वारा बिलों को रोकने का आरोप लगाते हुए सत्र को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने के लिए कहा था और इसके बाद सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अदालत ने दोनों को संबंध सुधारने के निर्देश दिए थे।

Back to top button