मरी हुई ‘मां’ के पेट से 10 दिन बाद निकला जिंदा बच्चा, इसे देख डॉक्टर्स भी हुए हैरान

इसे भगवान का करिश्मा ही कहेंगे। 10 दिन पहले मरी एक महिला के पेट से एक बच्चे ने जन्म लिया। पढ़िए क्या है पूरा मामला…
अंतिम संस्कार को ले जा रहे कर्मचारी उस वक्त हैरान रह गए जब महिला का कफन खोला गया। उन्होंने देखा कि कफन में बंद महिला के शव से एक बच्चे ने जन्म लिया।

इस अजीबो गरीब घटना को लिंडोकुहले नाम के शव दाह ग्रह के मालिक फुंडिले मकराना ने देखा। मीडिया को दिए बयान में उसने कहा- इस घटना को देखकर वह हैरान रह गए। वह इतने ज्यादा घबरा गए थे कि यह तक नहीं देख पाए कि पैदा हुआ बच्चा लड़का था या लड़की।
फुंडिले 20 साल से मुर्दों का अंतिम संस्कार करने का काम कर रहे हैं। लेकिन ऐसी घटना के बारे में कभी नहीं सुना किसी मरी महिला ने बच्चे को जन्म दिया हो। इसलिए वह डर के मारे शव के पास ही नहीं जा सके।