प्रेग्नेंट सास की बहू करेगी देखभाल, सास-बहू के तानों-बानों पर बुना शो

नई दिल्ली। सास-बहू के तानों-बानों पर बुना शो ‘हमारी वाली गुड न्यूज’ अगले महीने से ऑनएयर होने के लिए तैयार है। खास बात यह है कि इस सीरियल के मेकर्स कुछ नया प्रयोग कर रहे हैं। दरअसल, शो में दिखाया जाएगा कि सास प्रेग्नेंट होगी और बहू उसकी देखभाल करेगी। शो का प्रसारण 20 अक्टूबर से जी टीवी पर शुरू होगा। शो सोमवार से शनिवार हर शाम 7.30 बजे प्रसारित होगा।

मीडिया ने सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में लिखा- शो की कहानी आगरा (उत्तर प्रदेश) की पृष्ठभूमि पर आधारित तिवारी परिवार की कहानी होगी। तिवारी परिवार के लोग शादी के बाद बहू और बेटे से गुड न्यूज सुनने के लिए बेताब हैं। वहीं कहानी में ट्विस्ट तब आएगा जब बहू के प्रेग्नेंट न हो पाने पर सास उसे नीचा दिखाने या बातें सुनाने की बजाए खुद मां बनने का फैसला करती है।

https://www.instagram.com/p/CFcFsOvqqHh/?utm_source=ig_web_copy_link

आपको बता दें कि शो ‘हमारी वाली गुड न्यूज’ में एक्ट्रेस सृष्टि जैन बहू नव्या का रोल अदा कर रही हैं तो वहीं जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस जूही परमार सास रेणुका का किरदार निभाते नजर आएंगी। सृष्टि और जूही के अलावा शो में एक्टर शक्ति आनंद मुकुंद भी अहम रोल निभाते नजर आएंगे।

फिल्म ‘बधाई हो’ में हो चुका है ऐसा प्रयोग

भले टीवी जगत में यह प्रयोग नया है, लेकिन बॉलीवुड में इस कॉन्सेप्ट पर आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बधाई हो’ बन चुकी हैं। फिल्म में नीना गुप्ता ने आयुष्मान खुराना की मां का रोल अदा किया था। फिल्म में दिखाया गया था कि बेटे की शादी करने की उम्र में मां परिवार को खुशखबरी देती है। हालांकि दर्शकों ने फिल्म की कहानी को खूब पसंद किया था और यही कारण है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

Back to top button