खजूर सेहत के साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद हैं,जानें..

खजूर में विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो सेहत के साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा संबंधी समस्याएं दूर हो सकती है। इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर स्किन को हेल्दी बनाने में सहायक होते हैं।

खजूर सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं, दमकती त्वचा के लिए आप स्किन केयर रूटीन में खजूर को शामिल कर सकते हैं। जी हां, आप खजूर से फेस पैक बना सकते हैं, इससे आपके स्किन को पोषण मिलेगा। 

खजूर में विटामिन-बी, विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। आप इसके इस्तेमाल से झुर्रियां, कील-मुंहासे, इंफेक्शन आदि से बच सकते हैं। आइए जानते हैं, स्किन के लिए आप खजूर का इस्तेमाल कैसे करें।

ऐसे बनाएं खजूर से फेस पैक

– इससे फेस पैक बनाने के लिए 3-4 खजूर लें, अब इसके बीजों को निकाल कर दूध में 5-6 घंटों के लिए भिगो दें। फिर खजूर का पेस्ट बना लें, इसमें एक चम्मच मलाई और नींबू का रस मिलाएं। तैयार है खजूर का फेस पैक।

खजूर फेस पैक लगाने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगाएं, अब इस पैक को चेहरे पर लगाएं। करीब 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। सप्ताह में आप इस पैक का दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

– आप खजूर को गर्म पानी में भिगोकर भी फेस पैक बना सकते हैं। इसके लिए गर्म पानी में 4-5 खजूर को कुछ देर के लिए भिगो दें, अब इसे पीस लें। फिर चेहरे पर लगाएं, 15 मिनट बाद पानी से धो लें। यह फेस पैक कील-मुंहासे की समस्या में कारगर साबित हो सकता है।

– आप एलोवेरा जेल के साथ खजूर का फेस पैक बना सकते हैं। इसके लिए आप 4-5 खजूर को दूध में भिगो दें। फिर मिक्सी में पीस कर पेस्ट तैयार कर लें, अब इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं, लगभग 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। 

Back to top button