लुधियाना में गुंडागर्दी का नाच, पढ़े पूरी खबर

ढंडारी कलां के दुर्गा कॉलोनी में देर रात मामूली तकरार के बाद 30 वर्षीय व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। जिसकी सूचना मिलते ही थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

जानकारी मुताबिक़ गुरमीत सिंह का भाई अमनदीप सिंह अपने परिवार के साथ घर के नजदीक ही जूस पीने के लिए गया था। जब वह परिवार समेत रेहड़ी पर खड़ा जूस पी रहा था तो एक्टिवा सवार तीन युवक स्लिप होकर गिर गए। उसके बाद रेहड़ी वाला हंसने लगा था। जिसे देख वह तीनों ही युवक रेहड़ी वाले के साथ बहसने लगे। उसके बाद तीनों युवको ने रेहड़ी वाले के साथ एवं अमनदीप सिंह के साथ तकरारबाजी करनी शुरू कर दी।  

अमनदीप सिंह का भाई गुरमीत सिंह भी वहां पर आ गया। वह उनके बीच हो रहे विवाद को लेकर बीच-बचाव करने लगा, तब उन तीनों युवकों में से किसी ने तेजधार हथियार से गुरमीत सिंह की छाती पर वार कर लहू-लुहान कर दिया। उसे घायलावस्था में सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। 

Back to top button