समंदर किनारे आ गई ‘दैत्याकार मछली’, 2-2 JCB से हटाया, मगर नहीं डाला पानी के अंदर

समुद्र की गहराई में क्या-क्या छुपा है, ये हम तभी जान सकते हैं, जब हम उसके गर्भ में जाएं. हालांकि, कई बार सुमद्र के अंदर रहने वाले जीव खुद ही बाहर आ जाते हैं और इंसानों को हैरान कर देते हैं. हाल ही में भारत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दैत्याकार मछली समंदर किनारे आ गई. उसे देखकर लोग काफी हैरान हुए. वो मछली (Giant fish washes up on beach video) इतनी बड़ी थी कि उसे हटाने में 2-2 जेसीबी की जरूरत पड़ी. पर जब उसे जेसीबी से हटाया गया, तो पानी के अंदर क्यों नहीं डाला गया? वायरल वीडियो बेहद हैरान करने वाला है.
इंस्टाग्राम यूजर Abhineesh Gopakumar (@vlogettan) मलयाली व्लॉगर हैं जो केरल के थ्रिसुर में रहते हैं. सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं. वो अक्सर समुद्र के आसपास से और केरल से जुड़े रोचक वीडियोज को पोस्ट करते हैं. पर हाल ही में उन्होंनें समुद्र के किनारे से एक वीडियो (Whale Shark carcass removed with JCB) शेयर किया है, जिसमें एक दैत्याकार मछली, बीच पर पड़ी नजर आ रही है. वो इतनी भारी है कि उसे हटाने के लिए 2 जेसीबी मशीन की जरूरत पड़ती दिखाई दे रही है.
JCB से हटाई गई ‘दैत्याकार मछली’
वीडियो में आप देख सकते हैं कि मछली बीच पर पड़ी है. उसे दो जेसीबी मसीन हटा रही हैं. आसपास कई लोग खड़े होकर उसे देख रहे हैं. आपको बता दें किये ये एक व्हेल शार्क है, 30 अगस्त को इंटरनेशनल व्हेल शार्क डे (International Whale Shark Day) मनाया जाता है. ये 40 फीट तक लंबी और 21 टन वजनी हो सकती हैं. ये मछली मर चुकी है, इस वजह से उसे दोबारा पानी में नहीं डाल रहे हैं, बल्कि उसकी लाश को वहां से हटा रहे हैं. लोग उसे छूकर भी देख रहे हैं.
वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को 21 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. बहुत से लोग यही बोल रहे हैं कि आखिर मछली को पानी के अंदर वापिस क्यों नहीं भेजा जा रहा है. इस बात पर कुछ लोगों ने उत्तर दिया कि वो पहले से मरी हुई मछली है, जीवित नहीं है जो उसे पानी के अंदर डालकर जान बचा ली जाए. मछलियों का पानी के बाहर बह आना आम बात होती है. कई बार तूफानों के दौरान भी मछलियां बहकर तट पर चली आती हैं.





