कांग्रेस यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास भाजपा पर तंज कसते हुए कहा…

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 (karnataka election result) के लिए रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। कांग्रेस दफ्तरों में जश्न का माहौल है तो भाजपा के कैंप में खामोशी छाई हुई है। कांग्रेस के दिग्गज नेता अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं। इस बीच कांग्रेस यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास का ताजा बयान सामने आया है। बजरंग दल को लेकर मचे सियासी घमासान को लेकर उन्होंने तंज कसा और कहा कि जय बजरंग बली, तोड़ दी भ्रष्टाचार की नली।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। रुझानों में कांग्रेस के बहुमत मिलता दिख रहा है। एग्जिट पोल्स में भी कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही थी। मतगणना के साथ ही कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर है। दिल्ली से लेकर कर्नाटक के कांग्रेस दफ्तरों में जश्न मनाया जा रहा है। वहीं, भाजपा कैंप में मायूसी छाई हुई है। हालांकि पार्टी के दिग्गज अभी भी अपनी जीत को आशांवित हैं।
इस बीच यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास का बयान सामने आया है। सामने आ रहे नतीजों पर श्रीनिवास ने कहा, “जय बजरंग बली, तोड़ दी भ्रष्टाचार की नली।” श्रीनिवास का यह बयान भाजपा के लिए तंज है। बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने बजरंग दल को बैन करने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा था। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा था कि वे पीएफआई की तरह बजरंग दल को भी बैन करेंगे। इस पर भाजपा ने जमकर निशाना साधा था।





