यूपी में एक बार फिर गर्मी ने की लोगों की हालत खराब, मौसम विभाग ने मुताबिक…

यूपी में एक बार फिर गर्मी झेलनी पड़ेगी। बारिश में कमी के कारण दोबारा गर्मी की मार पड़ेगी। दो दिन बादलों की मेहरबानी कम रहेगी। गुरुवार और शुक्रवार को गर्मी के साथ उमस झेलनी पड़ सकती है। जबकि शनिवार से बादलों के लौटने की उम्मीद है। दो दिन अच्छी बारिश के संकेत हैं। सोमवार तक अच्छी बारिश होने के बाद बादल हल्के पड़ गए हैं। बुधवार को सुबह से तेज धूप निकलने के बाद गर्मी फिर बढ़ गई। अधिकतम तापमान सामान्य से सिर्फ एक डिग्री कम रह गया। यह 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री बढ़कर 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया

आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 86 रहा। मौसम विभाग ने बीते 24 घंटों में 0.9 एमएम बरसात रिकार्ड की है। विभाग के मुताबिक गुरुवार को आंशिक बादल छाएंगे। शुक्रवार को दिन में बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन धूप निकलेगी जिससे गर्मी बढ़ेगी। अगले 48 घंटों के लिए बारिश की कोई संभावना नहीं है। वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया समेत पश्चिम में मेरठ, आगरा, मथुरा में भी गर्मी की मार रहेगी। हालांकि कुछ जगहों पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं और बूंदाबांदी हो सकती है।

गंगा और यमुना में अलग-अलग बैराजों से पानी छोड़े जाने, मध्यप्रदेश में हो रही बारिश और बेतवा का जलस्तर बढ़ने से प्रयागराज में चिंता बढ़ी है। कानपुर बैराज से लगातार छोड़ा जा रहा एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी का असर प्रयागराज में दिखाई पड़ रहा है। यमुना में माताटीला से लगभग चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। मध्यप्रदेश में बेतवा का जलस्तर 24 घंटे में लगभग तीन मीटर बढ़ा है। बैराज से छोड़ा गया यमुना में पानी प्रयागराज आएगा। इसी प्रकार बेतवा का पानी 48 घंटे बाद यहां पहुंचने की संभावना है।

Back to top button