पूरा हुआ आज राजस्थान में राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा…

राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज आखिरी दिन है। यात्रा आज अपने तय समय के अनुसार सुबह शुरू हुई। आज यात्रा 23 किलोमीटर का सफर तय करेगी। आज की यात्रा कटिघाटी पार्क से मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे शुरू हुई। ​​​अलवर शहर से होकर गुजरेगी। 21 दिसंबर की सुबह पहले फेज के दौरान यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी। ​​​​यात्रा में आज पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी शामिल हुए। पंजाब चुनाव हारने के बाद चन्नी शायद पहली बार पार्टी के कार्यक्रम में दिखाई दिए है। बता दें, अलवर राहुल गांधी के बेहद करीबी पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह के प्रभाव वाला इलाका है। जितेंद्र सिंह यहां लोकसभा का चुनाव जीतकर यूपीए सरकार में खेलमंत्री बने थे।  राजस्थान कांग्रेस के लिए राहुल गांधी की यात्रा के बहुत से सियासी मायने हैं। सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमों के बीच इस यात्रा की वजह से सियासी सीजफायर करवाया गया था। राहुल की यात्रा के गुजरने के बाद अब दोनों खेमों के बीच शांति बरकरार रहती है या नए सिरे से खींचतान बढ़ती है, इस पर सबकी निगाहें टिक गई हैं।

राहुल गांधी के टाॅस्क पर लगाई मुहर

सीएम अशोक गहलोत ने मंत्रियों- विधायकों के हर महीने 15 किलोमीटर पैदल चलने के सुझाव को अच्छा सुझाव बताया है। सीएम गहलोत ने अलवर में रविवार को देर रात मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब प्रदेश के हर मंत्री और विधायक महीने में 15 दिन पैदल चलेंगे। बता दें, रविवार  को राहुल गांधी ने सीएम गहलोत को 15 दिन पैदल चलते का सुझाव दिया था। राहुल गांधी ने मालाखेड़ा में हुई भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान की पहली जनसभा में राजस्थान सरकार की तारीफ करने के साथ यह भी साफ तौर पर मैसेज दिया कि आगे भी बहुत कुछ करने की जरूरत है। राहुल ने मंत्रियों को हर महीने 15 किलोमीटर पैदल चलने का सुझाव दिया है। राहुल के इस सुझाव को मंत्रियों के जनता से कनेक्ट नहीं होने से जोड़कर देखा जा रहा है। 

रामगढ़ के बीजवा गांव में यात्रा का रात्रि विश्राम 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज अलवर जिले के कटी घाटी से शुरू हुई। यात्रा के दौरान फूलबाग पैलेसे से यात्रा पर पुष्पवर्षा की गई। बता दें फूल बाग पैलेसे पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह का निवास है। शहर के कटिघाटी पार्क से राहुल की यात्रा शुरू हुई। इसके बाद सुबह 10 बजे रामगढ़ क्षेत्र के लोहिया का तिबारा में लंच ब्रेक हुआ। 3:30 बजे बगड़ चौराहे से ​यात्रा का शाम का फेज होगा। रामगढ़ के बीजवा गांव में यात्रा का रात्रि विश्राम रखा गया है। रामगढ़ विधायक साफिया खान ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। 

Back to top button